Vivo Pad Air आया लॉन्च से पहले नजर, जल्द देगा मार्केट में दस्तक

आगामी वीवो टैबलेट की गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट से कंफर्म होता है कि इसका नाम Vivo Pad Air होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 जुलाई 2023 09:50 IST
ख़ास बातें
  • Vivo कथित तौर पर नए टैबलेट Vivo Pad Air को लाने की तैयारी कर रहा है।
  • Vivo Pad Air टैबलेट गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइसेज लिस्ट में नजर आया है।
  • Vivo Pad Air मॉडल नंबर PA2353 के साथ लिस्टेड किया गया है।

Vivo Pad 2 में 12.1 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo कथित तौर पर नए टैबलेट Vivo Pad Air को लाने की तैयारी कर रहा है। इस साल अप्रैल में ब्रांड ने Vivo Pad 2 चीन में लॉन्च किया था। अब आगामी टैबलेट गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइसेज लिस्ट में नजर आया है। यहां आगामी डिवाइस के मॉडल नंबर और मॉनिकर का खुलासा हुआ है। हालांकि, वीवो ने अभी तक टैबलेट को लेकर आधिकरिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है। यहां हम आपको Vivo Pad Air के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Pad Air आया गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइसेज लिस्ट पर नजर


Advertisement
आगामी वीवो टैबलेट की गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट से कंफर्म होता है कि इसका नाम Vivo Pad Air होगा। इसे मॉडल नंबर PA2353 के साथ लिस्टेड किया गया है। हालाांकि, मॉडल नंबर और मॉनिकर के अलावा लिस्टिंग से टैबलेट की कोई अतिरिक्त जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसा लगता है कि Vivo Pad Air, वीवो पैड 2 का एक छोटा एडिशन होगा। यह उम्मीद की जा सकती है कि Vivo Pad Air सर्टिफिकेशनस वेबसाइट्स पर सामने आएगा और लीक में इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा होगा।

Vivo Pad 2 में 12.1 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2.8K पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। टैबलेट HDR10 सपोर्ट और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। टैबलेट के फ्रंट में 4 स्पीकर और दो ट्वीटर दिए गए हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

Vivo Pad 2 में MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज के मामले में यह टैबलेट 12GB LPDDR5 RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस टैबलेट में 10,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9000

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2800x1968 पिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

स्टोरेज

512 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10,000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.