Vivo Nex के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से ठीक पहले लीक

Vivo के फ्लैगशिप Nex स्मार्टफोन से आज चीन में पर्दा उठने वाला है। लेकिन लॉन्च से कुछ घंटे पहले भी फीचर और स्पेसिफिकेशन...

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 12 जून 2018 11:57 IST
ख़ास बातें
  • वीवो के फ्लैगशिप Nex स्मार्टफोन से आज चीन में उठेगा पर्दा
  • शाम 5 बजे आयोजित होने जा रहे इवेंट में लॉन्च होगा फोन
  • पहले भी कई बार लीक हुए हैं स्पेसिफिकेशन और फीचर

Vivo Nex

Vivo के फ्लैगशिप Nex स्मार्टफोन से आज चीन में पर्दा उठने वाला है। लेकिन लॉन्च से कुछ घंटे पहले भी फीचर और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी अफवाहों का आना जारी है। शाम 5 बजे आयोजित होने जा रहे इवेंट में Vivo Nex से पर्दा उठेगा। इसके अलावा स्मार्टफोन बेंचमार्क साइट पर भी देखा जा चुका है, जहां इसके प्रोसेसर, रैम का पता चला है। हाल में पता चला था कि Vivo का आगामी हैंडसेट Vivo Nex 3 वेरिएंट - नेक्स, नेक्स एस और नेक्स ए में आ रहा है। इनमें से एक फ्लैगशिप मॉडल होगा और बाकी दो टोन्ड डाउन स्पेसिफिकेशन वाले वेरिएंट होंगे। जाने-माने टिप्सटर ने चीनी सोशल साइट वीबो पर तीनों मॉडल के फीचर बताए हैं।

लेटेस्ट लीक के मुताबिक, Vivo Nex के दो वेरिएंट स्नैपड्रैगन 710 और स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस होंगे। इसके अतिरिक्त लीक हुई शीट दिखाती है कि फोन में 4000 एमएएच की बैटरी होगी। इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट आ रहा है। अगर जानकारी सच निकलती है तो Vivo Nex कंपनी का पहला टाइप-सी सपोर्ट वाला फोन होगा। साथ ही हैंडसेट जोवी एआई तकनीक और डुअल कैमरा सेटअप समेत एआई क्षमता वाला भी हो सकता है।

अब आते हैं Vivo Nex की कीमत पर। एक टिप्सटर ने चीनी सोशल साइट वीबो पर  स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 3,798 चीनी युआन (40,000 रुपये) बताई है। इसमें स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर होगा। वहीं, प्रीमियम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस हैंडसेट 4,498 चीनी युआन (47,300 रुपये) कीमत वाला होगा। पोस्ट में ज़िक्र है कि महंगा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आ रहा है। दिलचस्प बात है कि लीक हुई कीमतें कंपनी के अपने ही फोन Vivo X21UD के काफी करीब हैं। अगर ये कीमतें सच साबित होती हैं, तो यह स्मार्टफोन OnePlus 6 और Honor 10 से मुकाबला करेगा।

आधिकारिक लॉन्च से पहले वीवो नेक्स का एक शॉर्ट हैंड्स ऑन वीडियो सामने आया था। वीडियो को वीबो पर पोस्ट किया गया है, जिसमें 6 जीबी रैम वेरिएंट देखा जा सकता है। 5 सेकेंड के इस वीडियो में फोन के चारों हिस्सों की झलक मिल जाती है। डिज़ाइन की बात करें तो यह न्यूनतम बेज़ल व ज्यादा स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आ रहा है। डिस्प्ले नॉच इसमें यूज़र को नहीं मिलेगी। रियर में वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। चूंकि, हैंडसेट में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा, जिससे फोन के बैक में यह नदारद है।
Advertisement

ध्यान रहे, यह आगामी स्मार्टफोन तीन वेरिएंट - Vivo Nex, Nex S और Nex A में आ रहा है। स्मार्टफोन 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज तक विकल्प में मिलेगा। हालांकि, एक अन्य लीक हुई जानकारी में पता चला है कि इसका 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी आ सकता है। हैंडसेट में 6.59 इंच का डिस्प्ले और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज आने की बात सामने आ चुकी है। वेरिएंट वीवो के एआई असिस्टेंट से भी लैस हो सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2316 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo, vivo nex
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.