Vivo Nex Dual Screen में हैं दो डिस्प्ले, तीन रियर कैमरे और 10 जीबी रैम

Vivo Nex Dual Screen हैंडसेट को लॉन्च कर दिया गया है। यह चीनी कंपनी Vivo के प्रीमियम Vivo Nex सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2018 11:48 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Nex Dual Screen की कीमत है करीब 52,300 रुपये
  • 10 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा वीवो नेक्स डुअल स्क्रीन
  • Vivo Nex Dual Screen में एंड्रॉयड पाई के साथ स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है
Vivo Nex Dual Screen हैंडसेट को लॉन्च कर दिया गया है। यह चीनी कंपनी Vivo के प्रीमियम Vivo Nex सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन है। Vivo Nex Dual Screen डुअल एमोलेड पैनल के साथ आने वाला कंपनी का पहला फोन है और इसमें तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। कंपनी ने इस फोन से फ्रंट कैमरे की छुट्टी कर दी है, ताकि वास्तविक तौर पर बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले दिया जा सके। इसमें ना कोई डिस्प्ले नॉच है और ना ही सेल्फी सेंसर के लिए डिस्प्ले में कोई छेद। इसके अलावा फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन भी बेहद ही प्रीमियम हैं, जैसे कि स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 10 जीबी रैम और 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग।
 

Vivo Nex Dual Screen कीमत और उपलब्धता

वीवो नेक्स डुअल स्क्रीन को 4,998 चीनी युआन (करीब 52,300 रुपये) में लॉन्च किया गया है। चीनी मार्केट में इसका एक मात्र वेरिएंट होगा जो 10 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। यह जानकारी कंपनी के आधिकारिक वीबो अकाउंट पर दी गई है। फोन को आइस फील्ड ब्लू और स्टार पर्पल रंग में लॉन्च किया गया है। फिलहाल, इस फोन को भारत लाए जाने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।
 

Vivo Nex Dual Screen स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वीवो नेक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित फनटच ओएस4.5 पर चलता है। इसमें दो डिस्प्ले हैं। आगे की तरफ 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) 19.5:9 एमोलेड पैनल है। वहीं, पीछे की तरफ 5.49 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) 16:9 एमोलेड पैनल दिया गया है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 10 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo Nex Dual Screen में पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन और एफ/1.79 अपर्चर से लैस है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का नाइट विज़न सेंसर (एफ/1.8) है। तीसरा TOF 3D स्टीरियो कैमरा सेंसर है। फ्रंट पैनल पर कोई सेंसर नहीं दिया गया है। इस वजह से फेस अनलॉक भी पीछे की तरफ दिए गए कैमरे के ज़रिए काम करता है। आगे की तरफ से फोन को अनलॉक करने के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बैटरी 3,500 एमएएच की है और यह 22.5 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Advertisement

Vivo Nex Dual Screen के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इसका हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157.19x75.3x8.09 मिलीमीटर है और वज़न 199.2 ग्राम है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

10 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.