Vivo X30 और Vivo X30 Pro 5G फोन लॉन्च, 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से हैं लैस

Vivo X30, Vivo X30 Pro: वीवो एक्स30 और वीवो एक्स30 प्रो स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नया वीवो फोन 50एमएम पोर्ट्रेट लेंस, एक्सीनॉस 980 प्रोसेसर, होल-पंच डिस्प्ले और इंटीग्रेटेड 5जी मॉडम से लैस है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2019 11:55 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X30 Pro में है 13 मेगापिक्सल पेरीस्कोप लेंस
  • Vivo X30, X30 Pro में है 4,350 एमएएच बैटरी
  • Vivo X30 Pro की शुरुआती कीमत 3,998 चीनी युआन

Vivo X30, Vivo X30 Pro में है 4,350 एमएएच की बैटरी

Vivo X30, Vivo X30 Pro: वीवो एक्स30 और वीवो एक्स30 प्रो स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नया वीवो फोन 50एमएम पोर्ट्रेट लेंस, एक्सीनॉस 980 प्रोसेसर, होल-पंच डिस्प्ले और इंटीग्रेटेड 5जी मॉडम से लैस है। नए Vivo फोन में जान फूंकने के लिए 4,350 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 33 वॉट फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ आती है। Vivo X30 5G फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं वहीं प्रो वेरिएंट में अतिरिक्त 5 मेगापिक्सल पेरीस्कोप-स्टाइल कैमरा सेंसर दिया गया है।
 

Vivo X30, Vivo X30 Pro price, सेल की तारीख

चीनी मार्केट में वीवो एक्स30 5जी की कीमत 3,298 चीनी युआन (लगभग 33,400 रुपये) है, इस दाम में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,598 चीनी युआन (लगभग 36,400 रुपये) है। नया वीवो फोन ब्लैक, व्हाइट और पिंक शेड में उपलब्ध होगा। Vivo फोन की बिक्री 28 दिसंबर से शुरू होगी।

वहीं, दूसरी तरफ Vivo X30 Pro 5G के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,998 चीनी युआन (लगभग 40,500 रुपये) है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंटट की कीमत 4,298 चीनी युआन (लगभग 43,500 रुपये) है। यह फोन ब्लैक, व्हाइट और पिंक ग्रेडिएंट फिनिश के साथ मिलेगा और इसकी बिक्री 24 दिसंबर से शुरू होगी।
 

Vivo X30, Vivo X30 Pro specifications

डुअल-सिम वाले वीवो एक्स30 5जी और वीवो एक्स 30प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 9.0 पर आधारित फनटच ओएस 10 पर चलते हैं। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए एक्सीनॉस 980 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है। फोन के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं, एक 128 जीबी और दूसरा 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo X30 5G में तीन रियर कैमरे हैं वहीं एक्स30 प्रो में चार रियर कैमरे मिलेंगे। वीवो एक्स30 में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/1.8, 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा सेंसर और 32 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर है। वीवो एक्स30 प्रो 5जी में 13 मेगापिक्सल पेरीस्कोप कैमरा सेंसर, 5x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo X30 5G और Vivo X30 Pro 5G में जान फूंकने के लिए 4,350 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 33 वॉट फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ आएगी। फोन में फेस अनलॉक और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 एसी, 5जी सपोर्ट शामिल है। Vivo X30 5G और Vivo X30 Pro 5G की लंबाई-चौड़ाई 158.45x74.10x8.80 मिलीमीटर और वज़न 196.5 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 980

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4350 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 980

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  2. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  3. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  4. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  7. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  8. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  9. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  10. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.