Vivo V17 भारत में 9 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च

Vivo V17 Launch Date in India: वीवो ने अगले महीने 9 दिसंबर को भारत में वी-सीरीज़ लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं। लॉन्च इवेंट के दौरान वीवो वी17 के लॉन्च होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 नवंबर 2019 11:03 IST
ख़ास बातें
  • होल-पंच डिस्प्ले के साथ Vivo V17 के लॉन्च होने की उम्मीद
  • Vivo का लॉन्च इवेंट अगले महीने 9 दिसंबर को
  • Vivo ने लॉन्च इवेंट के लिए भेजे मीडिया इनवाइट

Vivo V17 Launch Date in India: वीवो वी17 भारत में 9 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च

Vivo V17 Launch Date in India: वीवो ने अगले महीने 9 दिसंबर को भारत में वी-सीरीज़ लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं। लॉन्च इवेंट के दौरान वीवो वी17 के लॉन्च होने की उम्मीद है। Vivo V17 को कुछ समय पहले रूस में लॉन्च किया गया था, Vivo ब्रांड का यह स्मार्टफोन ड्यूड्रॉप नॉच और डायमंड आकार के कैमरा मॉड्यूल के साथ उतारा गया है। फोन को कुछ समय पहले फिलीपींस में Vivo S1 Pro ग्लोबल वेरिएंट के रूप में भी लॉन्च किया गया था। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सेंसर और 4,500 एमएएच की बैटरी से लैस है। हाल ही में कहा गया था कि वीवो एस1 प्रो को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo के इनवाइट से पुष्टि होती है कि वी-सीरीज़ का नया फोन 9 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा। मीडिया इनवाइट में आगामी वीवो फोन के नाम का जिक्र नहीं किया गया है, लॉन्च इवेंट के दौरान Vivo V17 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इनवाइट पोस्टर से संकेत मिलता है कि आगामी वीवो फोन होल-पंच डिस्प्ले से लैस हो सकता है लेकिन रूस में लॉन्च हुए वीवो वी17 में ड्यूड्रॉप-नॉच था।
Advertisement

हाल ही में 91Mobiles की रिपोर्ट में कहा गया था कि ज्यादा प्रीमियम लुक और फील देने के लिए Vivo V17 को वाटरड्रॉप-नॉच के बजाय भारत में होल-पंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट में संकेत दिया गया था कि स्पेसिफिकेशन रूस वेरिएंट के समान हो सकते हैं। टिप्स्टर इशान अग्रवाल ने दावा किया था कि Vivo S1 Pro को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

याद करा दें कि कुछ महीनों पहले भारत में Vivo V17 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था और यह वेरिएंट डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरा और चार रियर कैमरों से लैस है। वीवो वी17 प्रो की भारत में कीमत 29,990 रुपये है तो ऐसे में वीवो वी17 की भारत में कीमत इससे कम हो सकती है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid display
  • Good battery life
  • Decent low-light camera performance
  • Bad
  • Below average low-light video
  • Preinstalled bloatware, spammy notifications
  • High price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  2. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  8. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.