Vivo Sale: Vivo Z1 Pro, Vivo Z1x, Vivo U10 पर मिल रहा है डिस्काउंट

Vivo Grand Diwali Fest Sale: वीवो ग्रेंड दिवाली फेस्ट सेल में Vivo Z1 Pro, Vivo U10 और Vivo Z1x स्मार्टफोन पर आकर्षक डील्स मिलेंगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2019 10:11 IST
ख़ास बातें
  • वीवो ज़ेड1 प्रो गेमिंग के लिए गेम मोड 5.0 से है लैस
  • 15 अक्टूबर तक चलेगी Vivo Grand Diwali Fest Sale
  • Vivo Sale में Vivo Z1 Pro, Vivo Z1x, Vivo U10 पर मिल रहा है छूट

Vivo Grand Diwali Fest Sale: वीवो ग्रेंड दिवाली फेस्ट सेल में Vivo Z1 Pro पर मिल रहा है डिस्काउंट

Vivo Grand Diwali Fest Sale: वीवो ग्रेंड दिवाली फेस्ट सेल में Vivo Z1 Pro, Vivo U10 और Vivo Z1x स्मार्टफोन पर आकर्षक डील्स मिलेंगी। Vivo Sale का आगाज़ आज से हो गया है, बता दें कि वीवो इंडिया ई-स्टोर पर वीवो सेल पांच दिनों तक चलेगी। सेल में 50 प्रतिशत तक डिस्काउंट और 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। Vivo चुनिंदा मोबाइल फोन पर दिवाली जैकपॉट और लिमिटेड पीरियड डेली डील्स का भी आयोजन करेगी। दावा किया गया है कि कंपनी पॉपुलर फोन पर 11,000 रुपये तक की डील्स ऑफर करेगी।

गुरुवार को शेयर किए गए प्रेस नोट के अनुसार, वीवो जे़ड1 प्रो का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,990 रुपये तो वहीं इसका 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट डिस्काउंट के बाद क्रमश: 14,990 रुपये और 16,990 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। याद करा दें कि Vivo Z1 Pro को इस साल के शुरुआत में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

यह भी पढ़ें- Vivo Z1 Pro Review in Hindi

इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,990 रुपये, 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,990 रुपये और 6 जीबी रैम+ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। वीवो ज़ेड1 प्रो के अलावा Vivo U10 और Vivo Z1x जैसे मॉडल पर भी डिस्काउंट दिया जाएगा। कंपनी चुनिंदा मॉडल के साथ एक सेल्फी स्टिक भी प्रदान करेगी। DailyObjects.com से मोबाइल केस खरीदने पर 300 रुपये के डिस्काउंट कूपन भी दिए जाएंगे।
Advertisement

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि वीवो ग्रेंड दिवाली फेस्ट सेल में मिलने वाले ऑफर्स एक्सक्लूसिव तौर पर वीवो इंडिया ई-स्टोर पर उपलब्ध होंगे। Grand Diwali Fest Sale 15 अक्टूबर तक चलेगी और सेल के लिए कंपनी ने HDFC Bank के साथ हाथ मिलाया है। इसका मतलब ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक क्रेडिट, डेबिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर कैशबैक मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.