Vivo Apex 2020 स्मार्टफोन 120 डिग्री कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लॉन्च, स्क्रीन के नीचे है सेल्फी कैमरा

Vivo Apex 2020 में 60W वायरलेस सुपर फ्लैशचार्ज टेक्नोलॉजी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह टेक्नोलॉजी फोन की 2,000 एमएएच बैटरी को 20 मिनट में चार्ज कर सकती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 फरवरी 2020 19:26 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Apex 2020 स्मार्टफोन में किसी प्रकार के फिज़िकल बटन शामिल नहीं हैं
  • यह कॉन्सेप्ट फोन है, जो 48-मेगापिक्सल गिंबल कैमरा के साथ आता है
  • वीवो एपेक्स 2020 में 60 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है

Vivo Apex 2020

Vivo Apex 2020, वीवो का कॉन्सेप्ट फोन आखिरकार लॉन्च हो गया है। वीवो एपेक्स 2020 कई आकर्षक फीचर्स से लैस है। इसमें किसी प्रकार के फिज़िकल बटन, बेज़ल और होल-पंच कैमरा या पॉप-अप सेल्फी कैमरा शामिल नहीं है। वीवो एपेक्स 2020 में 120 डिग्री कर्व्ड ऐजलेस डिस्प्ले दिया गया है और इसमें एक अनोखा इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा है, जो स्क्रीन के पीछे छुपा हुआ है। फोन में 5x से 7.5x तक निरंतर ऑप्टिकल ज़ूम फीचर और मुख्य कैमरे में एक गिंबल जैसा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर भी दिया गया है। फोन की एक और खासियत यह है कि इसमें यूज़र तस्वारों के पीछे के ऑब्जेक्ट को हटा सकते हैं।
 

Vivo Apex 2020 specifications, features

वीवो ने शुक्रवार को एपेक्स 2020 कॉन्सेप्ट फोन की घोषणा की है। फोन में 6.45-इंच का फुलव्यू ऐजलेस डिस्प्ले है, जो दोनों तरफ 120-डिग्री के कोण पर मुड़ता है। फोन के साइड में डिस्प्ले होने के कारण फोन में से फिज़िकल बटन को हटा दिया गया है। इसमें वॉल्यूम, पावर आदि बटन टच बटन के रूप में आते हैं। इसके अलावा फोन अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा के साथ आता है, जिसका मतलब है कि फोन में सेल्फी कैमरा डिस्प्ले के नीचे छुपा हुआ है।

Vivo Apex 2020 फोन में स्क्रीन के पीछे 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है और इसमें अच्छी क्वालिटी की सेल्फी के लिए 4-इन-1 सुपर-पिक्सल फोटोसेंसिटिव चिप दिया गया है। फोन का कैमरा 5x ज़ूम से 7.5x ज़ूम के बीच निरंतर ऑप्टिकल ज़ूम की पेशकश करने वाला पहला है।
 

कॉन्सेप्ट डिवाइस में एक 48-मेगापिक्सल का बैक कैमरा सेंसर दिया गया है, जिसे बेहतरीन ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के लिए एक जिम्बल जैसी संरचना के अंदर सेट किया है। कंपनी का दावा है कि यह तकनीक स्टैंडर्ड OIS प्रणाली की तुलना में वीडियो को 200 प्रतिशत अधिक स्थिर बनाती है। इसका मतलब यह है कि वीवो एपेक्स 2020 कॉन्सेप्ट फोन अन्य स्मार्टफोन की तुलना में काफी अधिक स्थिर और धुंधले बैकग्राउंड की फोटो ले सकेगा।
Advertisement

Vivo Apex 2020 फोन में 60W वायरलेस सुपर फ्लैशचार्ज टेक्नोलॉजी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह टेक्नोलॉजी फोन की 2,000 एमएएच बैटरी को 20 मिनट में चार्ज कर सकती है। इसमें स्क्रीन साउंडकास्टिंग टेक्नोलॉजी, इंस्टेंट फोटोबॉम्ब रिमूवल और वॉयस ट्रैकिंग ऑटो-फोकस आदि दिलचस्प फीचर्स भी शामिल हैं। जैसा कि नाम से पता चलता है

यह एक कॉन्सेप्ट फोन है, इसलिए इसके बिक्री के लिए मार्केट में उपलब्ध होने की संभावना नहीं है, लेकिन हम इस फोन में शामिल फीचर्स को आगामी वीवो फोन में देख सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.