14900 रुपये डिस्काउंट के साथ मिल रहा iPhone 16 Pro, देखें पूरा ऑफर

अगर आप नया iPhone 16 Pro Max खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस वक्त भारी डिस्काउंट मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2025 13:19 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है।
  • iPhone 16 Pro में 48 मेगापिक्सल का मेन फ्यूजन कैमरा दिया गया है।
  • iPhone 16 Pro में A18 Pro चिपसेट दिया गया है।

iPhone 16 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

अगर आप नया iPhone 16 Pro Max खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस वक्त भारी डिस्काउंट मिल सकता है। हाल ही में Vijay Sales ने 16 Pro पर तगड़े ऑफर की पेशकश की है, जिसमें भारी कीमत में कटौती और बैंक ऑफर का लाभ मिल रहा है। iPhone 16 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है। यह आईफोन ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में iOS 18 पर काम करता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यहां हम आपको iPhone 16 Pro Max पर मिलने वाले ऑफर से लेकर कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iPhone 16 Pro Price & Offers


विजय सेल्स पर iPhone 16 Pro का 128GB स्टोरेज मॉडल 1,09,500 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि सितंबर,2024 में यह आईफोन 1,19,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात की जाए तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 4500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,05,000 रुपये हो जाएगी। एप्पल का फ्लैगशिप आईफोन लॉन्च कीमत से कुल 14,900 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है।


Advertisement
iPhone 16 Pro Specifications


iPhone 16 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस हैं। इस आईफोन में A18 Pro चिपसेट दिया गया है। यह आईफोन ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में iOS 18 पर काम करता है। आईफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो आईफोन के रियर में 48 मेगापिक्सल का मेन फ्यूजन कैमरा, क्वाड पिक्सल सेंसर के साथ एक 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल टेट्राप्रिज्म पेरिस्कोप लेंस शामिल है। वहीं फ्रंट में f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ कैमरा दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.