50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले CMF Phone 2 Pro पर आया तगड़ा डिस्काउंट

अगर आप CMF Phone 2 Pro खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जून 2025 09:45 IST
ख़ास बातें
  • CMF Phone 2 Pro में 6.77 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • CMF Phone 2 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • CMF Phone 2 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

CMF Phone 2 Pro में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nothing

Nothing ने इस साल अप्रैल में CMF Phone 2 Pro लॉन्च किया था। अगर आप CMF Phone 2 Pro खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। जी हां विजय सेल्स पर CMF Phone 2 Pro पर धांसू ऑफर मिल रहा है। इस वक्त बैंक डिस्काउंट के साथ तगड़े ऑफर का लाभ पा सकते हैं। आइए CMF Phone 2 Pro पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


CMF Phone 2 Pro Offers, Price


CMF Phone 2 Pro का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर 18,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो बैंक ऑफ बड़ौदा कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट (3,000 रुपये तक) पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 17,099 रुपये हो जाएगी।


CMF Phone 2 Pro Specifications


CMF Phone 2 Pro में 6.77 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2392 पिक्सल, 120Hz तक अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM फ्रीक्वेंसी, 480Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल है। इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड नथिंग Nothing OS 3.2 पर काम करता है। Phone 2 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone 2 Pro के रियर में f/1.88 अपर्चर और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/1.88 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Standout design
  • Bright OLED display
  • Great Battery Life
  • Decent performance
  • Bloat-free and minimal software experience
  • Bad
  • Mono speaker lacks quality
  • Wide-angle camera is sluggish
  • Minimal ingress protection
  • The back panel is no longer replaceable
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300 प्रो

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Huawei Pura 90 Pro Max लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Huawei Pura X Max फोल्डेबल फोन 50MP कैमरा, 5300mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo T5 Pro 5G vs Redmi Note 15 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X Max फोल्डेबल फोन 50MP कैमरा, 5300mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Apple ने ऐप्स से जुड़े मामले में नहीं दिया डेटा, CCI जल्द कर सकता है फैसला
  3. OnePlus Ace 6 Ultra के साथ मिलेगा गेमिंग कंट्रोलर, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. ₹1099 में 3 महीने का BSNL WiFi, मिलेगा 1400GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग! ऐसे करें बुक
  6. Xiaomi 18 Pro Max में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट 
  7. Gmail में चंद क्लिक में 'Unsubscribe' करें सभी स्पैम ईमेल, इनबॉक्स हमेशा रहेगा साफ!
  8. Bitcoin में 78,000 डॉलर तक पहुंचने के बाद गिरावट, होर्मुज संकट का पड़ा असर 
  9. Huawei Pura 90 Pro हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  10. 200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Huawei Pura 90 Pro Max लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.