Videocon Metal Pro 2 बजट स्मार्टफोन में है 13 मेगपिक्सल कैमरा, जानें सारी ख़ूबियां

वीडियोकॉन ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन मेटल प्रो 2 लॉन्च कर दिया है। वीडियोकॉल मेटल प्रो 2 की कीमत 6,999 रुपये है। मेटल प्रो 2 इस महीने के आख़िरी से सभी मल्टीब्रांड रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा। यह डिवाइस 100 दिन की रीप्लेसमेंट पॉलिसी के साथ आता है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 21 अगस्त 2017 17:05 IST
ख़ास बातें
  • वीडियोकॉन मेटल प्रो 2 की कीमत 6,999 रुपये है
  • फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • फोन ग्रे व गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है
वीडियोकॉन ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन मेटल प्रो 2 लॉन्च कर दिया है। वीडियोकॉल मेटल प्रो 2 की कीमत 6,999 रुपये है। Videocon Metal Pro 2  इस महीने के आख़िरी से सभी मल्टीब्रांड रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा। यह डिवाइस 100 दिन की रीप्लेसमेंट पॉलिसी के साथ आता है। फोन गोल्ड और स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में आता है। मेटल प्रो 2 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा है और इसका रियर मेटल का बना है।

वीडियोकॉन मेटल प्रो 2 में 5 इंच एचडी (720X1280) पिक्सल डिस्प्ले है। फोन में 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए 3.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह एक हाइब्रिड डुअल सिम स्मार्टफोन है।

फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। फोन का डाइमेंशन 145.2X72.6X8.4 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई के अलावा 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और एफएम जैसे फ़ीचर हैं। 
Advertisement
वीडियोकॉन मेटल प्रो 2 में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। फोन को पावर देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android
  • Light and easy to hold
  • Bad
  • Poor battery life
  • Noticeable lag while gaming
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.