Upcoming Smartphones May 2024: Realme GT Neo 6, Vivo X100 Ultra, Meizu 21 Note जैसे स्मार्टफोन इस महीने होंगे लॉन्च!

Meizu 21 Note एक और स्मार्टफोन है जो मई की लॉन्च लिस्ट में शामिल बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 मई 2024 16:40 IST
ख़ास बातें
  • इस महीने जल्द ही 6 फ्लैगशिप लेवल के स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं।
  • Realme GT Neo 6, Vivo X100, Oppo Reno 12 और Meizu 21 Note हैं शामिल।
  • Vivo X100 Ultra को 200MP कैमरा वाले फोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।

Oppo Reno 11 में 50MP प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

मई का महीना शुरू हो चुका है, और बढ़ती गर्मी के साथ स्मार्टफोन मार्केट भी नए लॉन्च के लिए कमर कस चुकी है। मई में कई कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन लेकर आ रही हैं। इनमें Reamle, Oppo और Vivo कथित तौर पर अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन रिलीज करने जा रही हैं। आइए जानते हैं कौन से स्मार्टफोन इस महीने लॉन्च के लिए संभावित हैं। 

स्मार्टफोन मार्केट में मई के महीने में जल्द ही हलचल शुरू होने वाली है। चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है इस महीने जल्द ही 6 फ्लैगशिप लेवल के स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। संभावना जताई गई है कि Realme GT Neo 6, Vivo X100, Oppo Reno 12 और Meizu 21 Note जैसे धांसू फोन मार्केट में लॉन्च हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
Advertisement

Realme GT Neo 6
Realme GT Neo 6 फोन जल्द ही लॉन्च होने की बात यहां सामने आई है। टिप्स्टर के मुताबिक यह Snapdragon 8s Gen 3 से लैस होगा और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी इसमें मिलेगा। 
Advertisement

Vivo X100s
Vivo X100s सीरीज के लॉन्च की संभावना यहां जताई गई है। इसके पीछे वजह है MediaTek का नया लॉन्च होने वाला Dimensity 9300 Plus चिपसेट। कंपनी इसे 7 मई को चीन में लॉन्च करने जा रही है। कहा जा रहा है कि Vivo X100s सीरीज में यही प्रोसेसर होगा। दोनों ही स्मार्टफोन्स में 1.5K रिजॉल्यूशन बताया गया है। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी बताया गया है। सीरीज में Vivo X100s और Vivo X100s Pro को लॉन्च किया जा सकता है। 
Advertisement

Vivo X100 Ultra
Vivo X100 Ultra को 200MP कैमरा वाले फोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलने की संभावना है। 
Advertisement

Oppo Reno 12
Oppo Reno 12 सीरीज भी इसी महीने दस्तक दे सकती है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला OLED पैनल देखने को मिल सकता है। इसमें Dimensity 9200 चिपसेट होगा। फोन Oppo Reno 12 Pro नाम के साथ लॉन्च हो सकता है। स्टैंडर्ड वर्जन में Dimensity 8200 चिपसेट देखने को मिल सकता है। 
Advertisement

Meizu 21 Note
Meizu 21 Note एक और स्मार्टफोन है जो मई की लॉन्च लिस्ट में शामिल बताया जा रहा है। फोन में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसके अलावा Honor 200 और Honor 200 Pro फोन भी इसी महीने लॉन्च के लिए संभावित बताए गए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.