भारत में इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन, Realme से लेकर Lava और iQOO का रहेगा जलवा

भारतीय बाजार में इस हफ्ते Lava Blaze Dragon, iQOO Z10R और Realme 15 सीरीज को लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 जुलाई 2025 09:53 IST
ख़ास बातें
  • Lava Blaze Dragon भारत में 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च होगा।
  • iQOO Z10R भारतीय बाजार में 24 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।
  • Realme 15 Pro 5G और Realme 15 5G भारत में 24 जुलाई को लॉन्च होंगे।

Realme 15 5G में 50MP कैमरा होगा।

Photo Credit: Realme

भारत में इस हफ्ते कई स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। अगर आप भी नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा सा इंतजार करने पर आपको कुछ नए ऑप्शन भी मिल सकते हैं। Lava भारत में 25 जुलाई को Lava Blaze Dragon को लॉन्च करने वाला है। वहीं iQOO Z10R भारत में 24 जुलाई को पेश होगा। इसके अलावा Realme भी अपनी Realme 15 सीरीज 24 जुलाई को लॉन्च करने वाला है, जिसमें Realme 15 Pro 5G और Realme 15 5G शामिल हैं। यहां हम आपको इन आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Lava Blaze Dragon
Lava Blaze Dragon भारत में 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च होगा। अमेजन की एक लाइव माइक्रोसाइट से इसकी पुष्टि हुई है। इससे पता चला है कि यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट के जरिए देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन गोल्ड कलर में आएगा। इसमें एक रेकटेंगुलर ड्यूल रियर कैमरा यूनिट है। स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का AI सपोर्ट वाला प्राइमरी रियर सेंसर होगा। टिप्सटर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने लाइव फोटो और कुछ फीचर्स शेयर किए हैं। फोटो से पता चलता है कि यह ब्लैक कलर और रेनबो कलर रियर कैमरा मॉड्यूल से लैस होगा। इस फोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ 128GB UFS 3.1 स्टोरेज दी जाएगी। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर काम करेगा। प्रतीक टंडन (@pratik_tandon) द्वारा शेयर की गई लाइव फोटो के अनुसार, Blaze Dragon में 4GB+128GB और 6GB+128GB स्टोरेज मिलेगी। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। यह फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस होगा जो कि 18W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
 

iQOO Z10R
iQOO Z10R भारतीय बाजार में 24 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। iQOO Z10R भारत में एक्वामरीन और मूनस्टोन कलर ऑप्शन में मिलेगा, जिसकी पुष्टि कंपनी ने एक X पोस्ट में की है। अमेजन की माइक्रोसाइट से पता चला है कि फोन की कीमत भारत में 20 हजार रुपये से कम होगी। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसका AnTuTu स्कोर 7,50,000 से अधिक होने का दावा किया गया है। इस फोन में 8GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगी। यह एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर काम करेगा। iQOO Z10R में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। वहीं ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा।
Advertisement
 

Realme 15 Pro 5G, 15 5G
Realme भारत में Realme 15 Pro 5G और Realme 15 5G को 24 जुलाई को लॉन्च करने वाला है। ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर इन फोन के बारे में खुलासा किया है। लीक के अनुसार, 15 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300+ प्रोसेसर होगा, जबकि15 Pro 5G में स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 चिपसेट होगा। फोन तीन कलर्स में उपलब्ध होंगे। Realme 15 5G सीरीज में 7,000mAh की बैटरी होगी जो 80W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। दोनों फोन में 6.8 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। Realme की भारतीय वेबसाइट पर Realme 15 5G सीरीज लिस्ट हुआ है। 15 5G में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा होगा। वहीं 15 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX896 सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा।
Advertisement

Lava Blaze Dragon में कौन सा प्रोसेसर है?

Lava Blaze Dragon में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर मिलेगा।

iQOO Z10R में कौन सा प्रोसेसर है?

iQOO Z10R में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर से होगा।

Realme 15 Pro 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Realme 15 Pro 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 चिपसेट होगा।

Realme 15 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Realme 15 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300+ प्रोसेसर होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.