108MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले के साथ Ulefone Note 17 Pro लॉन्च, जानें सबकुछ

Ulefone Note 17 Pro में 6.78 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 फरवरी 2024 16:15 IST

Ulefone Note 17 Pro में 6.78 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Ulefone

Ulefone ने अपने नए स्मार्टफोन Ulefone Note 17 Pro को बाजार में पेश कर दिया है। यह स्मार्टफोन अपने पिछले जनरेशन की तुलना में काफी अपग्रेड के साथ आया है, जिससे परफॉर्मेंस, फोटोग्राफी और डिजाइन में बदलाव दिखता है। यहां हम आपको Ulefone Note 17 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Ulefone Note 17 Pro की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Ulefone Note 17 Pro की कीमत $299.99 (लगभग 24,876 रुपये) है। यह बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon पर यूएस, स्पेन और कनाडा में उपलब्ध है। जल्द ही यह फोन यूरोपीय बाजार में भी उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन तीन कलर्स एम्बर ऑरेंज, पर्ल व्हाइट और वेलवेट ब्लैक में उपलब्ध है।


Ulefone Note 17 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Ulefone Note 17 Pro में 6.78 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है। Ulefone Note 17 Pro में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 5050mAh की बैटरी से लैस है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। इस फोन में 24GB RAM और 256GB ROM दी गई है, जिसके माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Ulefone Note 17 Pro के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है। अन्य फीचर्स में NFC सपोर्ट, बिल्ट इन IR ब्लास्टर, ग्लोबल नेविगेशन सिस्टम GPS, Beidou, GLONASS और Galileo शामिल है। अपने मेटालिक फिनिश और ड्यूल रिंग कैमरा डिजाइन के साथ Ulefone Note 17 Pro स्टाइलिश लगता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  3. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  3. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  4. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  5. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  6. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  7. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  8. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  9. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  10. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.