Ulefone Note 16 Pro फोन 16GB रैम, 4400mAh बैटरी, 50MP Samsung कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

फोन में 4,400mAh की बैटरी मिलती है जो मध्यम इस्तेमाल में डिवाइस को एक पूरे दिन तक चला सकती है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 मई 2023 15:45 IST
ख़ास बातें
  • Ulefone Note 16 Pro में 6.52 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है।
  • फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा दिया गया है।
  • यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 OS के साथ आता है।

Ulefone ने अपना नया हैंडसेट Ulefone Note 16 Pro लॉन्च किया है।

Photo Credit: Ulefone

स्मार्टफोन बनाने वाली चाइनीज कंपनी Ulefone ने अपना नया हैंडसेट Ulefone Note 16 Pro लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को रग्ड स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है जो कि बजट में आता है। यानि कि कम दाम में कंपनी ने एक दमदार और मजबूत फोन पेश किया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें 6.52 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसकी कीमत और अन्य फीचर्स की पूरी जानकारी यहां दी जा रही है। 
 

Ulefone Note 16 Pro price

Ulefone Note 16 Pro की कीमत 139.99 डॉलर (लगभग 11,500 रुपये) है। जैसा कि पहले बताया गया है, यह एक बजट रग्ड स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन को Ulefone की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
 

Ulefone Note 16 Pro Specifications

Ulefone Note 16 Pro में 6.52 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Unisoc T606 प्रोसेसर का इस्तेमाल कंपनी ने किया है। इसके साथ में 8 जीबी रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा इसमें रैम एक्सपेंशन फीचर भी दिया गया है। जिससे यह स्टोरेज में से 8 जीबी तक स्पेस को रैम की तरह इस्तेमाल कर सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा दिया गया है जिसमें Samsung ISOCELL JN1 सेंसर लगा है। 

फोन में 4,400mAh की बैटरी मिलती है जो मध्यम इस्तेमाल में डिवाइस को एक पूरे दिन तक चला सकती है, जैसा कि कंपनी की ओर से कहा गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल जाता है। यह माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी सपोर्ट करता है। जिसकी मदद से स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 OS के साथ आता है। जैसा कि पहले बताया गया है, यह रग्ड स्मार्टफोन है। जिसके चलते इसमें शॉक प्रूफ चेसिस का इस्तेमाल किया गया है। फोन को IP68 रेट किया गया है। यह 30 मिनट तक 1.5 मीटर गहरे पानी में काम कर सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone 4b में होगा Snapdragon चिपसेट, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
  4. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  5. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
  6. Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
  7. WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
  8. Lava Agni 4 खरीदने का शानदार मौका! ₹4 हजार तक की छूट और एक्सचेंज ऑफर भी
  9. AI भी गर्मी की चपेट में? हीटवेव से डेटा सेंटर्स के लिए बढ़ा खतरा
  10. भारत ने रचा एविएशन इतिहास! सैटेलाइट से होगी विमान की लैंडिंग, जानें क्या है ISRO का GAGAN सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.