6GB रैम, 20MP नाइट विजन कैमरा के साथ सस्ता, 'टफ' फोन Ulefone Armor X32 लॉन्च, जानें कीमत

इसे मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 मई 2025 14:31 IST
ख़ास बातें
  • Armor X32 में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का Helio G91 चिपसेट लगा है।
  • फोन में डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP68 और IP69K रेटिंग आती है।
  • टफ बिल्ड क्वालिटी वाले इस फोन का वजन 280 ग्राम है।

Ulefone Armor X32 में 5.65 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसमें HD+ रिजॉल्यूशन मिलता है।

Photo Credit: Ulefone

Ulefone ऐसी स्मार्टफोन मेकर कंपनी है जो पत्थर से मजबूत और रफ-टफ फोन बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी ने अपने रग्ड स्मार्टफोन्स में एक और सस्ता फोन लॉन्च किया है। Ulefone Armor X32 को मार्केट में पेश किया गया है जो ब्रांड का लेटेस्ट रग्ड फोन है। इस फोन में धांसू फीचर्स मिलते हैं, और वो भी बजट में! Ulefone Armor X32 मजबूती के लिए IP68 और IP69K रेटिंग से लैस होकर आता है। बॉडी को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है। फोन का एक और खास फीचर है इसका Night Vision कैमरा, जो सस्ते में यहां मिल रहा है। फोन में 48MP का मेन कैमरा है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Ulefone Armor X32 Price

Ulefone Armor X32 की अमेरिका में कीमत 129.99 डॉलर (लगभग 11,000 रुपये) है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से फोन को खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह AliExpress और Ozon जैसे प्लेटफॉर्म्स से भी खरीदा जा सकता है। 
 

Ulefone Armor X32 Specifications

Ulefone Armor X32 में 5.65 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसमें HD+ रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन में 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। रग्ड फोन होने के चलते कंपनी ने इसे मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया है। फोन में डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP68 और IP69K रेटिंग आती है। टफ बिल्ड क्वालिटी वाले इस फोन का वजन 280 ग्राम है। फोन में दो सिम कार्ड लगते हैं और NFC सपोर्ट भी है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 पर ऑपरेट करता है। सिक्योरिटी के लिए यह फिंगरप्रिंट स्कैनर को भी सपोर्ट करता है। 

Armor X32 में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का Helio G91 चिपसेट लगा है। जिसके साथ में कंपनी ने 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग की है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है। फोन में 5500mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 

फोन में 48MP का मेन कैमरा मिलता है। जिसके साथ में पावरफुल 120 ल्यूमेंस फ्लैश लाइट मिलती है। फोन में 20MP का नाइट विजन कैमरा दिया गया है। इस कैमरा की खास बात यह है कि इसमें दो इंफ्रारेड एलईडी फ्लैश लाइट दिए गए हैं। रात के समय में भी यह अंधेरे में साफ देख सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में यह 16MP कैमरा से लैस होकर आता है। 
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel A100 Pro भारत में लॉन्च: कम बजट में मिलिट्री ग्रेड मजबूती और Ultralink नेटवर्क टेक्नोलॉजी!
  2. 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G37 हुआ लॉन्च, यहां जानें कीमत से लेकर सबकुछ
  3. 31.5 इंच साइज और 4K OLED डिस्प्ले, गेमर्स के लिए BenQ लाया 240Hz मॉनिटर, जानें कीमत
  4. 7000mAh बैटरी, Dimensity 6400 चिपसेट वाला Moto G37 Power लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. फोन के पीछे चिपकते ही शुरू होगी चार्जिंग! इस प्राइस पर आया URBN का नया 10,000mAh पावर बैंक
  7. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  8. 22 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का फैन एडिशन स्मार्टफोन, यहां मिल रही जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 31.5 इंच साइज और 4K OLED डिस्प्ले, गेमर्स के लिए BenQ लाया 240Hz मॉनिटर, जानें कीमत
  2. Realme 16T 5G में होगा 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, 8000mAh बैटरी
  3. फोन के पीछे चिपकते ही शुरू होगी चार्जिंग! इस प्राइस पर आया URBN का नया 10,000mAh पावर बैंक
  4. itel A100 Pro भारत में लॉन्च: कम बजट में मिलिट्री ग्रेड मजबूती और Ultralink नेटवर्क टेक्नोलॉजी!
  5. 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G37 हुआ लॉन्च, यहां जानें कीमत से लेकर सबकुछ
  6. Moto Buds 2 भारत में लॉन्च, बजट में मिलेगा ANC, Spatial Audio और 48 घंटे बैटरी बैकअप!
  7. 7000mAh बैटरी, Dimensity 6400 चिपसेट वाला Moto G37 Power लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Free Fire Max Redeem Codes: फ्री डायमंड्स, स्किन्स और रिवॉर्ड्स के लिए तुरंत करें ये 10 कोड रिडीम
  9. इंजन स्टार्ट कर लो! भारत में लाइव हुआ Forza Horizon 6, जानें कीमत और प्लेटफॉर्म डिटेल्स
  10. Amazon Fire TV Stick HD लॉन्च, ज्यादा तेज स्पीड के साथ दमदार गेमिंग और कंटेंट फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.