Ulefone Armor 28 Pro ग्लोबली देगा 64MP कैमरा, 10600mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें

Ulefone आधिकारिक तौर पर Ulefone Armor 28 Pro को ग्लोबल स्तर पर 12 मई, 2025 को पेश करने वाली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2025 16:41 IST
ख़ास बातें
  • Ulefone Armor 28 Pro ग्लोबल स्तर पर 12 मई, 2025 को पेश होने वाला है।
  • Ulefone Armor 28 Pro में एक ड्यूल AMOLED डिस्प्ले सेटअप है।
  • Ulefone Armor 28 Pro में 16GB LPDDR5X रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज है।

Ulefone Armor 28 Pro में एक ड्यूल AMOLED डिस्प्ले सेटअप है।

Photo Credit: Ulefone

Ulefone आधिकारिक तौर पर Ulefone Armor 28 Pro को ग्लोबल स्तर पर 12 मई, 2025 को पेश करने वाली है। यह Armor सीरीज का नया रग्ड स्मार्टफोन है, जिसे Armor 28 Ultra के बजट फ्रेंडली ऑप्शन के तौर पर डिजाइन किया गया है। यह फोन किफायती दामों में दमदार फीचर्स प्रदान करता है। यहां हम आपको Ulefone Armor 28 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Ulefone Armor 28 Pro Price


Ulefone Armor 28 Pro फोन Amazon, AliExpress और Ulefone के ऑफिशियल स्टोर पर उपलब्ध होगा। हालांकि, ऑफिशियल कीमत अभी तक सामने नहीं आई है, Ulefone ने कंफर्म किया है कि यह Armor 28 Ultra से काफी सस्ता होगा।


Advertisement
Ulefone Armor 28 Pro Specifications


Ulefone Armor 28 Pro में एक ड्यूल AMOLED डिस्प्ले सेटअप है। यह ऑलवेज ऑन डिस्प्ले (AOD) फीचर का भी सपोर्ट करता है, जिससे फोन को अनलॉक किए बिना जरूरी जानकारी देखी जा सकती है। प्राइमरी डिस्प्ले 2200 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। इसके चलते Armor 28 Pro सिर्फ रग्ड ही नहीं बनता, ब्लकि धूप में भी सारी जानकारी दिखा सकता है। Armor 28 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 5G प्रोसेसर है। इस फोन में 16GB LPDDR5X रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज है। AI ऑब्जेक्ट रिमूवल जैसी अन्य AI फीचर्स फोन को ज्यादा स्मार्ट और ज्यादा यूजर फ्रेंडली बनाते हैं। 5G कनेक्टिविटी से स्टेबल और फास्ट इंटरनेट एक्सेस मिलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Armor 28 Pro के रियर में सोनी IMX989 1 इंच प्राइमरी कैमरा और लो लाइट में फोटोग्राफी के लिए 64 मेगापिक्सल का अल्ट्रा नाइट विजन कैमरा है। Armor 28 Pro में 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 10,600mAh की बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक इस्तेमाल करने की सुविधा प्रदान करती है। बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग बाहरी उपयोग के दौरान फायदेमंद साबित होती है। Armor 28 Pro की बिल्ड क्वालिटी Armor 28 Ultra सीरीज जैसी है, जिससे गिरने, धूल और पानी से बचाव के लिए डिजाइन किया गया है। एक्स्ट्रीम कंडीशन में काम करने वाले लोगों या आउटडोर एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यह फोन बेहतर विकल्प है। Ulefone लॉन्च के लिए एक स्पेशल गिवअवे इवेंट की तैयारी कर रहा है। प्रतिभागियों को Ulefone की ऑफिशियल वेबसाइट या सोशल मीडिया पेज के जरिए शामिल होकर Armor 28 Pro जीतने का मौका मिलेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
  2. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  2. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
  3. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
  4. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  5. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  6. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  7. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  10. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.