24GB रैम, 10,600mAh बैटरी वाला फोन Ulefone Armor 27T Pro हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Ulefone Armor 27T Pro रग्ड फोन में FLIR थर्मल कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 अगस्त 2024 19:24 IST
ख़ास बातें
  • फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया गया है।
  • इसमें 24GB तक रैम सपोर्ट दिया गया है।
  • इसमें 120W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट भी है, और 33W डॉक चार्जिंग सपोर्ट है।

Armor 27T Pro फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया गया है।

Photo Credit: Ulefone

Ulefone की ओर से धांसू रग्ड स्मार्टफोन Armor 27T Pro लॉन्च किया गया है जो कि थर्मल इमेजिंग को भी सपोर्ट करता है। कठिन हालातों में साथ निभाने वाला फोन चाहने वालों के लिए यह हैंडसेट लुभावना साबित हो सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट है। इसकी बैटरी भी बहुत बड़ा आकर्षण है जो कि 10600mAh की है। फोन 24GB तक रैम सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

Ulefone Armor 27T Pro price

Ulefone Armor 27T Pro रग्ड फोन की कीमत $269.99 (लगभग 22,600 रुपये) है। यह फोन दो वेरिएंट्स में आता है। एक में FLIR थर्मल कैमरा आता है, जबकि वैकल्पिक वेरिएंट में 50MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा दिया गया है। दोनों ही मॉडल्स की सेल 19 अगस्त से शुरू होने वाली है। फोन खरीद के लिए Aliexpress पर उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Ulefone Armor 27T Pro specifications

Ulefone Armor 27T Pro रग्ड फोन में FLIR थर्मल कैमरा दिया गया है। कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि यह प्रोफेशनल और पर्सनल, दोनों ही तरीके से इस्तेमाल में बेस्ट कैमरा फोन हो सकता है। इसके अलावा फोन में सेकंडरी सेंसर के रूप में 64MP OMNIVISION OV64B सेंसर दिया गया है। खास बात यह है कि फोन नाइट या डार्क लाइट में बेहतरीन रिजल्ट के साथ फोटो कैप्चर कर सकता है। 

Armor 27T Pro फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया गया है। इसमें 24GB तक रैम सपोर्ट दिया गया है। यह फोन अपनी बैटरी कैपिसिटी के कारण खासतौर पर ध्यान खींचता है। फोन में 10600mAh की बैटरी है जो कि आमतौर पर मार्केट में मौजूद स्मार्टफोन्स से दोगुनी से भी ज्यादा है। इतना ही नहीं, इसमें 120W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट भी है, और 33W डॉक चार्जिंग सपोर्ट है। 
Advertisement

चूंकि यह एक रग्ड स्मार्टफोन है इसलिए इसे बहुत मजबूत बॉडी दी गई है। फोन में IP68/IP69K रेटिंग मिलती है, और MIL-STD-810H सर्टीफिकेशन है। फोन डस्ट और वाटर रसिस्टेंट तो है ही, इसके साथ ही यह हाई प्रेशर जेट्स, और अत्यधिक तापमान को भी बर्दाश्त कर सकता है। इसकी बैटरी माइनस 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 55 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में काम कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.