सावधान! ये Whatsapp, YouTube ऐप्स आपके एंड्रॉयड फोन में भेज सकते हैं खतरनाक वायरस

मेटा ने इसके बारे में जानकारी दी है कि यह नया Dracarys मालवेयर है। इसे एंड्रॉयड डिवाइसेज में पॉपुलर ऐप्स के फेक वर्जन के माध्यम से भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 अगस्त 2022 20:21 IST
ख़ास बातें
  • मालवेयर YouTube, Signal, Telegram और WhatsApp के फेक वर्जन में मौजूद
  • यह फोन या टैबलेट के माइक्रोफोन को चालू करके फोटो भी ले लेता है
  • यह डिवाइस में मौजूद एंटी वायरस को भी चकमा दे जाता है

नया मालवेयर एंड्रॉयड डिवाइस से कॉल लॉग, कॉन्टेक्ट इंफॉर्मेशन, फाइल आदि की जानकारी चुरा लेता है

आपके एंड्रॉयड फोन पर एक नए वायरस की खतरा मंडरा रहा है। यह वायरस आपके फोन में कब प्रवेश कर जाएगा, आपको भनक तक नहीं लगेगी, क्योंकि यह पॉपुलर ऐप्स के फेक वर्जन के माध्यम से डिवाइसेज में भेजा जा रहा है। Meta ने एक रिपोर्ट में इस खतरे के बारे में चेताया है। 

Meta की ओर से हाल ही में जारी की गई तिमाही एडवरसरिएल थ्रेट रिपोर्ट 2022 (Quarterly Adversarial Threat Report 2022) में इस मालवेयर के बारे में जिक्र किया गया है। मेटा ने इसके बारे में जानकारी दी है कि यह नया Dracarys मालवेयर है। इसे एंड्रॉयड डिवाइसेज में पॉपुलर ऐप्स के फेक वर्जन के माध्यम से भेजा जा रहा है। 

रिपोर्ट में साफ-साफ लिखा गया है कि यह नया मालवेयर एंड्रॉयड डिवाइस से कॉल लॉग, कॉन्टेक्ट इंफॉर्मेशन, फाइल, एसएमएस टेक्स्ट, जियोलोकेशन और डिवाइस डिटेल्स को चुरा लेता है। साथ ही यह चुपके से फोन या टैबलेट के माइक्रोफोन को चालू करके फोटो भी ले लेता है। Dracarys का नाम एक गेम Game of Thrones Battle cry for Dragons के नाम पर रखा गया है। इसे Bitter APT हैकिंग ग्रुप के द्वारा फैलाया जा रहा है जो यूनाइटेड किंगडम, न्यूजीलैंड, भारत और पाकिस्तान में अटैक कर रहे हैं।

एंड्रॉयड का यह नया मालवेयर YouTube, Signal, Telegram और WhatsApp जैसे ऐप्स के फेक वर्जन के माध्यम से फैलाया जा रहा है। यह डिवाइस की एक्सेसिबिलिटी को भेद कर डिवाइसे के बहुत सारे परमिशन की एक्सेस ले लेता है। इतना ही नहीं, यह डिवाइस में मौजूद एंटी वायरस को भी चकमा दे जाता है, खासकर उनके लिए जिन्होंने संक्रमित ऐप्स पहले से ही डाउनलोड कर रखे हैं। 
Advertisement

अभी यह शुरुआती दौर में बताया जा रहा है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में यह एंटीवायरस ऐप्स के माध्यम से स्कैन किया जा सकेगा। तब तक, आप सचेत रहें और गूगल प्ले स्टोर से अधिकारिक ऐप्स को ही डाउनलोड करें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  2. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  5. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  6. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  7. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  8. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  10. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.