इन 16 OnePlus स्मार्टफोन को मिल गया है 5G सपोर्ट, चेक करें पूरी लिस्ट

OnePlus का कहना है कि उसने अपने डिवाइस पर 5G को सपोर्ट और अनलॉक करने के लिए टेलीकॉम ऑपरेटरों के साथ काम किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जनवरी 2023 20:18 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord, Nord 2, 2T, CE, CE2 और CE 2 Lite लिस्ट में शामिल
  • OnePlus 10, OnePlus 9 और OnePlus 8 सीरीज को भी मिला सपोर्ट
  • Airtel और Jio दोनों ऑपरेटर्स के 5G नेटवर्क को करेंगे सपोर्ट

OnePlus की मुख्य सीरीज साथ-साथ Nord सीरीज भी अब Airtel और Jio 5G नेटवर्क सपोर्ट करेंगे

भारत में 5G नेटवर्क की शुरुआत हो चुकी है और अब स्मार्टफोन ब्रांड्स इस नेक्स्ट जनरेशन हाई-स्पीड सेलुलर नेटवर्क के लिए अपने पुराने स्मार्टफोन को अपडेट के जरिए तैयार कर रहे हैं। लेटेस्ट घोषणा चाइनीज ब्रांड OnePlus की ओर से आई है, जिसने जानकारी दी है कि 2020 के बाद लॉन्च हुए OnePlus स्मार्टफोन्स अब भारत में 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। इसमें Airtel और Jio दोनों टेलीकॉम ऑपरेटर द्वारा दी जाने वाली 5G सर्विस शामिल हैं। 

OnePlus ने घोषणा की है कि कंपनी द्वारा 2020 के बाद से लॉन्च किए गए सभी 5G कंपैटिबल स्मार्टफोन अब Jio और Airtel की 5G सर्विस को सपोर्ट करेंगे। दोनों टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने अपनी 5G सर्विस की शुरुआत पिछले साल अक्टूबर में की थी और अभी इसे धीरे-धीरे देश के सभी क्षेत्रों में फैलाना बाकी है। दोनों ऑपरेटर्स ने फिलहाल इस सर्विस को कुछ चुनिंदा शहरों में रोलआउट किया है।
Advertisement

OnePlus यूजर्स के लिए अब खुशखबरी है कि उनके 5G स्मार्टफोन (2020 के बाद लॉन्च हुए) अब 5G नेटवर्क सपोर्ट करेंगे, लेकिन 5G का लुत्फ उठाने के लिए उनका 5G नेटवर्क वाले क्षेत्रों में मौजूद होना जरूरी होगा। यह भी ध्यान देना होगा कि वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपना 5G नेटवर्क शुरू नहीं किया है, इसलिए OnePlus ks 5G फोन पर Vi सिम चलाने वालों को फिलहाल 5G सुविधा नहीं मिलेगी।

OnePlus का कहना है कि उसने अपने डिवाइस पर 5G को सपोर्ट और अनलॉक करने के लिए टेलीकॉम ऑपरेटरों के साथ काम किया है। अच्छी बात यह है कि Nord ब्रांडिंग स्मार्टफोन पर भी 5G सपोर्ट शुरू हो चुका है, जिसमें OnePlus Nord, Nord 2, Nord 2T, Nord CE, Nord CE 2 और Nord CE 2 Lite शामिल हैं। इसके अलावा, सपोर्टेड डिवाइस में फ्लैगशिप OnePlus 10 Pro, 10T और 10R के साथ-साथ OnePlus 9 Pro, 9, 9RT, 9R, OnePlus 8, 8 Pro और 8T भी शामिल हैं।
Advertisement

OnePlus India के CEO और वनप्लस इंडिया रीजन के प्रमुख नवनीत नाकरा ने प्रेस बयान में कहा, "हम अपने भारतीय समुदाय के लिए परिवर्तनकारी 5जी तकनीक लाने के लिए भारत के प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर्स के साथ हाथ मिलाने के लिए रोमांचित हैं।" आगे यह भी कहा गया है कि, "हमारे भविष्य के लिए तैयार स्मार्टफोन हमारे दूरसंचार भागीदारों द्वारा पेश की जाने वाली बेहतर 5जी नेटवर्क क्षमताओं के साथ मिलकर हमारे उपयोगकर्ताओं को निर्बाध टेक्नोलॉजी के साथ सशक्त बनाएंगे।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus, OnePlus Smartphones, OnePlus 5G Smartphones
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.