15,000 रुपये से कम में मिलने वाले बेहतरीन स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 फरवरी 2017 12:04 IST
ख़ास बातें
  • ये फोन एक ये फोन एक साल से ज्यादा पुराने नहीं हैं
  • इन फोन को हमारे द्वारा रिव्यू किया गया है
  • व्यू में इन स्मार्टफोन को 8 या उससे ज़्यादा एनडीटीवी रेटिंग मिली है
2017 आया तो अपने साथ कुछ नए स्मार्टफोन भी लेकर आया। आज की तारीख में 15,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में कई स्मार्टफोन मौज़ूद है। हमने ख़ास आपके लिए इस प्राइस रेंज के बेहतरीन स्मार्टफोन की सूची बनाई है। ध्यान रखा गया है कि ये फोन एक साल से ज्यादा पुराने ना हों और ये हमारे द्वारा रिव्यू किए गए हों। अच्छी बात यह है कि हमारे रिव्यू में इन स्मार्टफोन को 8 या उससे ज़्यादा एनडीटीवी रेटिंग मिली है।

शाओमी रेडमी नोट 4
Advertisement
शाओमी के लिए साल 2016 में रेडमी नोट 3 सबसे लोकप्रिय फोन रहा। कंपनी ने शाओमी रेडमी नोट 4 के साथ भी पुराने हिट फॉर्मूले को बहुत ज़्यादा बदलने की कोशिश नहीं की है। मेटल बॉडी वाले फोन में स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट है। आम इस्तेमाल में यह रेडमी नोट 3 को जबरदस्त टक्कर देता है। बैटरी लाइफ भी अच्छी है। रेडमी नोट 4 (रिव्यू) स्मार्टफोन की बैटरी हमारे वीडियो लूप टेस्ट में 15 घंटे 10 मिनट तक चली। कैमरे ने अच्छी परफॉर्मेंस दी। इसके अलावा में नए वेरिएंट में भी इंफ्रारेड ब्लास्टर है। इसका मतलब है कि मी रिमोट ऐप के ज़रिए आप अपने डिवाइस को कंट्रोल कर पाएंगे। बहुत ज़्यादा प्री-इंस्टॉल ऐप और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की गैरमौज़ूदगी को कमी माना जाएगा। 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। हमारे हिसाब से शाओमी रेडमी नोट 4 इस प्राइस रेंज के बेहतरीन स्मार्टफोन में से एक है। हालांकि, इसे खरीद पाना आसान नहीं है।


लेनोवो ज़ेड2 प्लस
लेनोवो ज़ेड2 प्लस पहले 20,000 रुपये वाले प्राइस रेंज के बेहतरीन स्मार्टफोन में आता था। अच्छी बात यह है कि इस फोन की कीमत में हाल ही में कटौती की गई थी। अब यह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट के साथ आने वाला यह इस लिस्ट का एक मात्र फोन है। ज़ेड2 प्लस (रिव्यू) में 5 इंच का स्क्रीन है। फिंगरप्रिंट सेंसर स्क्रीन के नीचे मौज़ूद है और यह टचपैड जैसा भी काम करता है।


Advertisement
सायनोजेनमॉड के कारण यूज़र इंटरफेस में एंड्रॉयड जैसा अनुभव मिलेगा। इसके अलावा फोन में 3500 एमएएच की बैटरी है। यह आसानी से एक दिन तक चल जाएगी।

हॉनर 6एक्स
Advertisement
हॉनर 6एक्स इस प्राइसरेंज में एक और भरोसेमंद स्मार्टफोन है। मेटल बॉडी हाथों में अच्छा एहसास देती है। फोन दिखने में अच्छा है। किरिन 655 चिपसेट रेडमी नोट 4 के स्नैपड्रैगन 625 जितना तेज़ तो नहीं है, लेकिन यह आसानी से ज़्यादातर गेम और ऐप को हैंडल करता है।


Advertisement
हॉनर 6एक्स की सबसे अहम खासियत डुअल कैमरा सेटअप है। दूसरा सेंसर डेप्थ इंफॉर्मेशन कैपचर करता है। वैसे, हमें रिव्यू के दौरान लगा कि डुअल कैमरा सेटअप महज दिखावा है। हम कम रोशनी में ज़्यादा बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद कर रहे थे। बैटरी इतनी पावरफुल है कि एक दिन तक चल जाएगी।

सच कहें तो हॉनर 6एक्स में कुछ भी अनोखा नहीं है, लेकिन यह शाओमी रेडमी नोट 4 का अच्छा विकल्प है।

मोटो जी4 प्लस
इस लिस्ट में मोटो जी4 प्लस अकेला फोन है जिसे एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिला है। एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न पर चलने के अलावा मोटो जी4 प्लस लगभग हर डिपार्टमेंट में अच्छा परफॉर्मर है। फ्रंट पैनल पर मौज़ूद फिंगरप्रिंट सेंसर भी काफी तेज़ है। 32 जीबी स्टोरेज में आपको ज़्यादा दिक्कत नहीं होगी।

25 वॉट का टर्बो पावर चार्जर भी फोन को तेजी से चार्ज करता है। अगर आप मोटो जी4 प्लस को खरीदते हैं तो आपका फैसला गलत नहीं होगा। लेकिन याद रहे कि इसका अपग्रेड भी इस महीने के अंत तक रिलीज हो जाएगा।

लेनोवो के6 पावर
लेनोवो के6 पावर इस सूची का सबसे सस्ता विकल्प है। डुअल स्पीकर ग्रिल वाले इस फोन में डॉल्बी एटमस सपोर्ट है। रिव्यू के दौरान हमने पाया कि इसकी ऑडियो क्वालिटी संतोषजनक थी। यह भी 5 इंच के स्क्रीन वाला फोन है। और इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है। इसकी मदद से आपका फोन आसानी से बिना चार्ज किए एक दिन से ज़्यादा चल जाएगा।


कूलपैड मैक्स
कूलपैड मैक्स प्रीमियम दिखने वाला मेटल बॉडी वाला हैंडसेट है। स्क्रीन के किनारे घुमावदार हैं। इसमें भी मोटो जी4 प्लस की तरह स्नैपड्रैगन 617 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। इसमें एंड्रॉयड ओएस कूल यूआई वाले अवतार में है। इसमें एक प्राइवेट एरिया है जिसके कंटेंट को फिंगरप्रिंट सेंसर के ज़रिए देखना संभव होगा।

रिव्यू के दौरान हमने पाया था कि फोन बहुत जल्द ही गर्म हो जाता था। दूसरी तरफ, फोटो क्वालिटी अच्छी है। लेकिन बैटरी क्षमता इस लिस्ट के बाकी फोन जितनी अच्छी नहीं है। लेकिन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से चीजें सरल हो जाती हैं। अगर ऊपर दिए गए विकल्प आपको पसंद नहीं हैं तो कूलपैड मैक्स आपके लिए बना है।

तो यह है फरवरी 2017 के बेहतरीन स्मार्टफोन की सूची। वैसे, आज की तारीख में हर हफ्ते नए फोन लॉन्च होते हैं। ऐसे में हम आपके पसंदीदा फोन के बारे में जानना चाहेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi Note 4, Lenovo, Z2 Plus, Motorola, K6 Power, Coolpad Max

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.