Tecno Spark Power 2 Air भारत में 8,499 रुपये में लॉन्च, इन खूबियों से है लैस

Tecno Spark Power 2 Air के एकमात्र 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 8,499 रुपये है। यह फोन खरीद के लिए दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, वो हैं कॉस्मिक शाइन और आइस जेडाइट।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 सितंबर 2020 15:55 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark Power 2 Air में मौजूद है 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • टेक्नो स्पार्क पावर 2 एयर फोन मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर से है लैस
  • फोन की सेल 20 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी

Tecno Spark Power 2 का ही टोन-डाउन वर्ज़न है Tecno Spark Power 2 Air

Tecno Spark Power 2 Air स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जिसकी सेल अगले हफ्ते से शुरू होगी। यह लेटेस्ट फोन कुछ महीने पहले लॉन्च हुए Tecno Spark Power 2 का ही टोन-डाउन वर्ज़न है। टेक्नो स्पार्क पावर 2 एयर फोन अलग कैमरा स्पेसिफिकेशन और प्रोसेसर से लैस है। याद दिला दें, टेक्नो स्पार्क पावर 2 फोन मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस था, जबकि टेक्नो स्पार्क पावर 2 एयर फोन मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर से लैस है।
 

Tecno Spark Power 2 Air price in India, sale

नए Tecno Spark Power 2 Air के एकमात्र 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 8,499 रुपये है। यह फोन खरीद के लिए दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, वो हैं कॉस्मिक शाइन और आइस जेडाइट। टेक्नो स्पार्क पावर 2 एयर फोन की सेल 20 सितंबर को Flipkart पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। फ्लिपकार्ट पर बैंक ऑफर्स और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे विकल्प लिस्ट है।
 

Tecno Spark Power 2 Air specifications

डुअल सिम (नैनो) टेक्नो स्पार्क पावर 2 एयर स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित HIOS 6.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 7 इंच एचडी+ (720x1640 पिक्सल) वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले के साथ 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.6 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 480 निट्स ब्राइटनेस मौजूद है। फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो ए22 क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो यह फोन 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट 256 जीबी तक मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए टेक्नो स्पार्क पावर 2 एयर में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ बोकेह और मैक्रो शॉट्स के लिए दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए गए हैं और चौथा AI लेंस है। कैमरा फीचर्स की बात करें, तो इसमें क्वाड एलईडी फ्लैश, ऑटो-सीन डिटेक्शन मोड, बोकेह मोड, एआई एचडीआर मोड्स, एआई स्टिकर और मैकबुक फोटोग्राफी शामिल हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा डुअल फ्लैश सपोर्ट के साथ मौजूद है।
Advertisement

इस बजट फोन में आपको 6,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। कहा गया है कि बैटरी 376 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम, 37 घंटे तक का कॉलिंग टाइम, 20 घंटे तक का इंटरनेट व वाई-फाई टाइम, 151 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम, 13 घंटे तक का गेम प्ले टाइम और 15 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम देती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ वी5, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 b/g/n/ac आदि फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा इस फोन में आपको रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  2. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  3. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  9. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  10. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.