13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Tecno Spark Go 2024 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Tecno Spark Go 2024 में 6.65 इंच की डॉट-इन डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2023 15:37 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark Go 2024 में 6.65 इंच की डॉट-इन डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Spark Go 2024 में 13 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Tecno Spark Go 2024 में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Tecno Spark Go 2024 में 6.65 इंच की डॉट-इन डिस्प्ले है।

Photo Credit: Tecno

Tecno ने भारतीय बाजार में एक नया सस्ता स्मार्टफोन Tecno Spark Go 2024 पेश हो गया है। कंपनी का यह लो-बजट फोन 7 हजार रुपये से भी कम की शुरुआती कीमत पर आया है। इस स्मार्टफोन में 6.65  इंच की 90hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। यहां हम आपको Tecno Spark Go 2024 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Tecno Spark Go 2024 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Tecno Spark Go 2024 के 3GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,699 रुपये है। इसके अलावा यह फोन 8GB+64GB और 8GB+128GB स्टोरेज ऑप्शन में भी उपलब्ध है, लेकिन कीमत की जानकारी फिलहाल नहीं है। उपलब्धता की बात करें तो फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 7 दिसंबर से शुरू होगी।


Tecno Spark Go 2024 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Tecno Spark Go 2024 में 6.65 इंच की डॉट-इन डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90hz है। Tecno Spark Go 2024 में DTS डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर T606 प्रोसेसर के साथ आता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 गो एडिशन पर बेस्ड HiOS 13.0 पर काम करता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि यूएसबी टाइप सी चार्जिंग का सपोर्ट करती है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस फोन में 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  2. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  2. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  3. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  4. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  5. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  7. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  9. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  10. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.