5,000mAh बैटरी के साथ Tecno Spark Go 2022 लॉन्च, कीमत 8000 से भी है कम

Tecno Spark Go 2022 की कीमत भारत में 7,499 रुपये है, जो कि फोन के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन में सिंगल Turquoise Cyan कलर ऑप्शन मिलता है और यह खरीद के लिए Amazon वेबसाइट पर लिस्ट है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2021 18:46 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark Go 2022 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • टेक्नो स्पार्क गो 2022 खरीद के लिए Amazon वेबसाइट पर लिस्ट है
  • फोन में सेल्फी फ्लैश और डीटीएस स्टीरियो साउंड इफेक्ट दिया गया है
Tecno Spark Go 2022 स्मार्टफोन को आज बुधवार को भारत में कंपनी के लेटेस्ट किफायती मॉडल के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसके साथ Tecno Spark 8 Pro को भी लॉन्च किया है। नया टेक्नो स्पार्क गो 2022 फोन Tecno Spark Go 2021 का अपग्रेड वर्ज़न है, जो कि इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। हालांकि, टेक्नो स्पार्क गो 2022 फोन के स्पेसिफिकेशन अपने पिछले मॉडल के काफी समना है। नया फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है और इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। युवा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए फोन में सेल्फी फ्लैश और डीटीएस स्टीरियो साउंड इफेक्ट दिया गया है।
 

Tecno Spark Go 2022 price in India, availability

Tecno Spark Go 2022 की कीमत भारत में 7,499 रुपये है, जो कि फोन के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन में सिंगल Turquoise Cyan कलर ऑप्शन मिलता है और यह खरीद के लिए Amazon वेबसाइट पर लिस्ट है।

जुलाई महीने में Tecno Spark Go 2021 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 7,299 रुपये है। यह भी फोन के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है।
 

Tecno Spark Go 2022 specifications

डुअल-सिम (नैनो) टेक्नो स्पार्क गो 2022 फोन Android 11 (Go Edition) आधारित HiOS 7.6 पर चलता है। फोन में 6.52 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। फोन में SoPlay 2.0 फीचर प्री-लोडेड मिलता है। फोन में HiParty ऐप भी दिया गया है। फोन में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए टेक्नो स्पार्क गो 2022 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और AI लेंस मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फोन के फ्रंट में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है।

फोन IPX2 रेटिंग के साथ आता है, जो कि इसे स्प्लैश रसिस्टेंट बनाता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक आदि शामिल हैं। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ सिंगल चार्ज पर 29 दिन तक का टॉक-टाइम और 46 दिन तक का स्टैंडबाय मिलता है। फोन का डायमेंशन 165x76x9mm और भार 199 ग्राम है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + AI

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए20

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10 (Go Edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.