Tecno Spark 4 भारत में लॉन्च, तीन रियर कैमरे और 4,000 एमएएच बैटरी है इसमें

Tecno Spark 4 को भारत में 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह कीमत 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,999 रुपये होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 सितंबर 2019 18:23 IST
ख़ास बातें
  • 6.52 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है Tecno Spark 4 में
  • टेक्नो स्पार्क 4 में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट है
  • रेडमी 8ए, रियलमी सी2 और मोटो ई6 से होगी इस फोन की भिड़ंत

Tecno Spark 4 में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है

Tecno Spark 4 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही भारतीय मार्केट में टेक्नो स्पार्क 4 एयर हैंडसेट को उतारा था। रैम और स्टोरेज पर आधारित नए स्मार्टफोन के दो वेरिएंट हैं। फोन 6.5 इंच के वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले, तीन रियर कैमरे और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। टेक्नो स्पार्क 4 में हीलियो ए22 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। फोन की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होती है। मार्केट में इसकी भिड़ंत रेडमी 8ए, रियलमी सी2, मोटो ई6, इनफिनिक्स हॉट 8, नोकिया 3.2 और लेनोवो ए6 नोट जैसे स्मार्टफोन से होगी।
 

Tecno Spark 4 price in India, availability

टेक्नो स्पार्क 4 को भारत में 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह कीमत 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,999 रुपये होगी। स्मार्टफोन का 3 जीबी रैम वेरिएंट वेकेशन ब्लू और रॉयल पर्पल रंग में उपलब्ध है। वहीं, 4 जीबी रैम वेरिएंट को बे ब्लू और मैजिस्टिक पर्पल रंग में बेचा जाएगा।
 

Tecno Spark 4 specifications

टेक्नो स्पार्क 4  एंड्रॉयड पाई पर आधारित हाइओएस 5 पर चलता है। इसमें 6.52 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। स्क्रीन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। डुअल सिम टेक्नो स्पार्क 4 में क्वाड कोर हीलियो ए22 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी और 4 जीबी रैम के विकल्प दिए गए हैं। स्टोरेज के भी दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

Tecno Spark 4 तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और तीसरा लो लाइट कैमरा सेंसर है। पीडीएएफ, डुअल एलईडी फ्लैश सपोर्ट, आठ सीन मोड्स, एआर स्टीकर्स, कस्टम बोकेह, एआई एचडीआर, एआई ब्यूटी और पनोरमा इस कैमरा सेंसर का हिस्सा हैं। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।
Advertisement

टेक्नो स्पार्क 4 में 4,000 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में 26 घंटे तक कॉलिंग टाइम देने का दावा है। फोन फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है और इसमें रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस, डुअल वीओएलटीई और यूएसबी ओटीजी शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.