Tecno Spark 20 की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Tecno Spark 20 में 6.56 की इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 फरवरी 2024 15:58 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark 20 में 6.56 की इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Spark 20 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Tecno Spark 20 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Tecno Spark 20 में 50MP कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Tecno

Tecno ने बीते हफ्ते Tecno Spark 20 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। अब यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए भारत में उपलब्ध हो गया है। आइए Tecno Spark 20 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Tecno Spark 20 की कीमत और उपलब्धता


Tecno Spark 20 के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है। इस वेरिएंट पर लिमिटेड पीरियड के लिए 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है जो कि रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। वहीं Spark 20 के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है। इस मॉडल को लिमिटेड पीरियड के तहत अमेजन और रिटेल स्टोर पर 1,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

इस स्मार्टफोन के खरीदार OTT Play की सब्सक्रिप्शन का लाभ उठा सकते हैं, जिसकी कीमत 5,604 रुपये है। यह सब्सक्रिप्शन Sony LIV और Zee5 समेत 23 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस प्रदान करता है। यह स्मार्टफोन ग्रेविटी ब्लैक, साइबर व्हाइट, नियॉन शाइन और ब्लू मैजिक स्किन (2.0) जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


Advertisement
Tecno Spark 20 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Tecno Spark 20 में 6.56 की इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और ड्यूल-एलईडी फ्लैश के साथ एक AI लेंस दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

यह स्मार्टफोन हेलियो G85 प्रोसेसर से लैस है। इस स्मार्टफोन में 8GB RAM और 128GB/256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन में 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड HiOS 13 पर काम करता है। इस फोन में फेस अनलॉक, साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर, डीटीएस सपोर्ट वाला ड्यूल स्पीकर, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डाइमेंशन के मामले में फोन की मोटाई 8.45 मिमी और वजन 194 ग्राम है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.