6,000mAh बैटरी के साथ आएगा Tecno Pova Neo फोन! स्पेसिफिकेशन, डिज़ाइन और कीमत लीक...

Tecno Pova Neo स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन कीमत और डिज़ाइन की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, फोन की कीमत KSH 16,500 (लगभग 10,924 रुपये) होगी। रिपोर्ट में शेयर किए रेंडर्स में यह फोन तीन कलर ऑप्शन में देका जा सकता है वो हैं Obsidian Black, Geek Blue और Powehi।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 22 नवंबर 2021 11:36 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pova Neo में मिल सकता है 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा
  • टेक्नो पोवा नियो में मौजूद हो सकते हैं तीन कलर ऑप्शन
  • टेक्नो पोवा नियो में मिल सकती है 4 जीबी रैम
Tecno Pova Neo कथित रूप से कंपनी का आगामी स्मार्टफोन होगा, जिसके फुल स्पेसिफिकेशन, कीमत और डिज़ाइन की जानकारी लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गई है। बता दें, कंपनी ने अपनी  Pova सीरीज़ के तहत अब-तक Tecno Pova और Tecno Pova 2 स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुकी है। वहीं, अब इस सीरीज़ का तीसरा फोन Tecno Pova Neo के रूप में दस्तक दे सकता है। कथित रूप से यह फोन पहले अफ्रीकन मार्केट में पेश किया जाएगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो फोन में 6,000mAh की दमदार बैटरी और फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अलावा, फोन में तीन कलर ऑप्शन मिल सकते हैं।

Droidafrica की लेटेस्ट रिपोर्ट में Tecno Pova Neo स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन कीमत और डिज़ाइन की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, फोन की कीमत KSH 16,500 (लगभग 10,924 रुपये) होगी। रिपोर्ट में शेयर किए रेंडर्स में यह फोन तीन कलर ऑप्शन में देका जा सकता है वो हैं Obsidian Black, Geek Blue और Powehi। फोन के बैक पर डुअल रियर कैमरा सेटअप क्वाड एलईडी फ्लैश के साथ मौजूद है। साथ ही फोन में रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो टेक्नो पोवा नियो स्मार्टफोन में 6.82 इंच एचडी+ (720 x 1600 पिक्सल) डिस्प्ले मिलेगा, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 होगा। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसमें 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा।

फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ आपको 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.