Tecno Pova Neo 3 हुआ 7000mAh बैटरी, 16MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स

Tecno Pova Neo 3 में 16 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जुलाई 2023 11:07 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pova Neo 3 में 6.82 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Pova Neo 3 में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Tecno Pova Neo 3 में 16 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।

Tecno Pova Neo 3 में 6.82 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Tecno

Tecno ने बाजार में Tecno Pova Neo 3 पेश कर दिया है जो कि अब कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टेड हो गया है। Pova Neo 2 के सक्सेसर के तौर पर आए इस फोन में 6.82 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है। Pova Neo 3 में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको टेक्नो पोवा नियो 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Tecno Pova Neo 3 की कीमत और उपलब्धता


Tecno Pova Neo 3 की कीमत और उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। ऐसी संभावना है कि आने वाले दिनों में Tecno इसकी घोषणा कर सकती है। Tecno Pova Neo 3 कलर ऑप्शन के मामले में Mecha Black, Amber Gold और Hurricane Blue में उपलब्ध है।


Tecno Pova Neo 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Tecno Pova Neo 3 में 6.82 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1640 x 720 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड HiOS 13 पर काम करता है। Pova Neo 3 में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो यह फोन 8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 7,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए इस स्मार्टफोन के रियर में 16 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Neo 3 में ड्यूल सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.