Tecno Pova Curve 5G को Rs 7 हजार सस्ते में खरीदने का मौका, देखें ऑफर

बैंक ऑफर के तहत कार्ड के माध्यम खरीदने पर फोन को 4000 रुपये के एक्स्ट्रा डिस्काउंट के साथ पाया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2025 18:54 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart ने फोन पर भारी छूट दी है।
  • ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने इस 5G फोन को 15,999 रुपये में लिस्ट किया है।
  • कंपनी ने सीधा 3000 रुपये का डिस्काउंट इस पर दिया है।

Tecno Pova Curve 5G को इस वक्त सस्ती कीमत में खरीदने का बेहतरीन मौका है।

Photo Credit: Tecno

Tecno Pova Curve 5G कंपनी का पॉपुलर फोन रहा है जिसे अब सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन को MRP से काफी कम कीमत में पाया जा सकता है। Flipkart ने फोन पर भारी छूट दी है। फोन में 6 GB RAM, 128 GB ROM, 64MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स मिलते हैं। इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट दिया गया है। दमदार फीचर्स वाले इस फोन को डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदने के लिए जानें ऑफर डिटेल्स। 

Tecno Pova Curve 5G Price Discount Offer on Flipkart

Tecno Pova Curve 5G को इस वक्त सस्ती कीमत में खरीदने का बेहतरीन मौका है। Flipkart से इस फोन को भारी छूट में लिया जा सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने इस 5G फोन को 15,999 रुपये में लिस्ट किया है। जबकि फोन का MRP 18,999 रुपये है। कंपनी ने सीधा 3000 रुपये का डिस्काउंट इस पर दिया है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। 

Advertisement

Tecno Pova Curve 5G को खरीदने के लिए अगर आप इस खास ऑफर का इस्तेमाल करते हैं तो फोन को पूरे 7 हजार रुपये के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। उसके लिए आप Flipkart SBI Credit Card का इस्तेमाल कर सकते हैं। कार्ड से खरीदने पर फोन को 4000 रुपये के एक्स्ट्रा डिस्काउंट के साथ पाया जा सकता है। यानी कुल मिलाकर इसे 7 हजार रुपये तक सस्ता खरीदा जा सकता है। 

Tecno Pova Curve 5G Specifications

Tecno Pova Curve 5G में 6.78-इंच Full HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 1080x2436 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। यह 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। डिस्प्ले को Gorilla Glass 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। कंपनी ने इसे 'Starship-Inspired' लुक के साथ पेश किया है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जिसे 6GB या 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। 

Advertisement

कैमरा सेटअप में Tecno Pova Curve 5G के रियर में 64MP का Sony IMX682 सेंसर है, जो AI-सपोर्टेड डुअल कैमरा यूनिट का हिस्सा है। फ्रंट में 13MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए दिया गया है। फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में Bluetooth 5.4, Wi-Fi 6 और NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें IP64 रेटिंग, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और Dolby Atmos का सपोर्ट भी है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth 144Hz display
  • Striking design
  • Decent cameras
  • Great battery life
  • Bad
  • 128GB storage across all variants
  • Poor display legibility outdoors
  • Only one promised OS update
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2436 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  2. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  3. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  4. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  5. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  6. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  7. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  8. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  9. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  10. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.