Tecno Pova Curve 2 5G भारत में 13 फरवरी को होगा लॉन्च, 8000mAh की बैटरी!

फोन AI फीचर्स से लैस होगा। इसमें 20 से ज्यादा 5G बैंड्स का सपोर्ट बताया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 फरवरी 2026 12:16 IST
ख़ास बातें
  • 8000mAh बैटरी के साथ इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
  • फ्रंट में कंपनी 13 मेगापिक्सल का कैमरा दे सकती है।
  • इसमें 20 से ज्यादा 5G बैंड्स का सपोर्ट बताया गया है।

Tecno Pova Curve 2 5G भारत में 13 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है।

Photo Credit: Flipkart

Tecno Pova Curve 2 5G भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी का अपकमिंग फोन इससे पहले आए Tecno Pova Curve का सक्सेसर होगा। Tecno Pova Curve 2 5G को भारत में 13 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Flipkart पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है जिसमें फोन के बारे में अहम जानकारी भी पता चलती है। फोन एक स्लिम डिजाइन वाला मोबाइल होगा जिसमें कंपनी 8000mAh बैटरी देने का संकेत दे रही है। आइए Tecno Pova Curve 2 5G के लॉन्च से पहले जानते हैं सभी खास बातें। 

Tecno Pova Curve 2 5G Launch Date in India

Tecno Pova Curve 2 5G भारत में 13 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। फोन के लिए Flipkart पर एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। फोन 13 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन की लॉन्च घोषणा के बाद कंपनी ने इसके महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस को भी टीज कर दिया है। 

Tecno Pova Curve 2 5G Specifications (Teased)

Tecno Pova Curve 2 5G में 8000mAh के लगभग बैटरी मिलने वाली है। कंपनी ने हालांकि सटीक कैपिसिटी नम्बर मेंशन नहीं किया है। लेकिन यह कम से कम 8000mAh बैटरी से लैस होगा। कहा गया है कि फोन 2 दिन तक बैटरी बैकअप दे सकता है जिसमें 82% तक म्यूजिक प्लेटाइम मिलेगा। यह स्लिम प्रोफाइल में आने वाला है। फोन की मोटाई 7.xx mm बताई गई है। यह 200 ग्राम से कम वजन में लॉन्च होगा। 

फोन AI फीचर्स से लैस होगा। इसमें 20 से ज्यादा 5G बैंड्स का सपोर्ट बताया गया है। अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में 6.78 का कर्व-एज डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन में AMOLED LTPS डिस्प्ले होगा। यहां 1.5K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। डिवाइस में Dimensity 7100 चिपसेट होने की अफवाह है। फोन में 12 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज आ सकती है। 8000mAh बैटरी के साथ इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। 

Tecno Pova Curve 2 5G में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा आ सकता है। फोन में सपोर्टिव कैमरा भी होगा जिसमें 2 मेगापिक्सल का सेंसर देखने को मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस डिवाइस के फ्रंट में कंपनी 13 मेगापिक्सल का कैमरा दे सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. iQOO TWS 5i सस्ते ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी, खास गेमिंग फीचर्स के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Lenovo Legion Y960 गेमिंग हेडसेट लॉन्च, दमदार साउंड के साथ गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  4. 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ Oppo Find X9 Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Enco Air5 Pro भारत में लॉन्च, 54 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स
  2. बजट में 5G फोन! HMD ने भारत में लॉन्च किया 6,000mAh बैटरी वाला Vibe 2 5G, जानें कीमत
  3. WhatsApp पर चुपचाप कैसे देखें किसी दूसरे का स्टेटस, ये है सबसे आसान प्रक्रिया
  4. SpaceX की एक और छलांग! अंतरिक्ष में पहुंचाए 24 नए Starlink सैटेलाइट
  5. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7025mAh बैटरी के साथ Oppo Find X9s लॉन्च, जानें क्या है खासियतें
  6. WhatsApp पर फोटो हो जाती है खराब? ये सेटिंग ऑन करते ही हर बार मिलेगा HD क्वालिटी!
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ Oppo Find X9 Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. चीन ने बना दिया 'घर संभालने वाला' AI रोबोट, इंसानों जैसे करेगा काम, बातें भी करेगा!
  9. iQOO TWS 5i सस्ते ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी, खास गेमिंग फीचर्स के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. 6K डिस्प्ले, 330Hz रिफ्रेश रेट के साथ Samsung के नए Odyssey OLED गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.