AI वाला Tecno Pova 7 5G फोन आज होगा लॉन्च, यहां जान लें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ

Tecno आज भारतीय बाजार में Tecno Pova 7 5G सीरीज लॉन्च करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जुलाई 2025 08:37 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pova 7 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्टीमेट प्रोसेसर होगा।
  • Tecno Pova 7 Ultra 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर होगा।
  • Tecno Pova 7 5G और Pova 7 Pro 5G में 6.78 इंच की डिस्प्ले होगी।

Tecno Pova 7 Ultra 5G में डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर होगा।

Photo Credit: Tecno

Tecno आज भारतीय बाजार में Tecno Pova 7 5G सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। आगामी लाइनअप में 4 मॉडल जैसे कि Tecno Pova 7 5G, Pova 7 Pro 5G, Pova 7 Ultra 5G और Pova 7 Neo 5G शामिल होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से कई जानकारी का खुलासा किया है। Pova 7 5G सीरीज को एक नए डायनामिक डेल्टा लाइट इंटरफेस के साथ लॉन्च किया जाएगा। टेक्नो इन फोन को अपने इन हाउस एला AI असिस्टेंट से लैस करेगा। भारत में लॉन्च होने से पहले Tecno Pova 7 5G सीरीज के बारे में जानते हैं।


Tecno Pova 7 5G सीरीज लॉन्च


Tecno Pova 7 5G सीरीज आज दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च होगी। आगामी लाइनअप में एक नया डेल्टा लाइट इंटरफेस शामिल होगा, जो डेल्टा सिंबल से इंस्पायर्ड एक विज़ुअल एलिमेंट है जिसे कई सिस्टम एक्शन का जवाब देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें म्यूजिक प्लेबैक, वॉल्यूम कंट्रोल और नोटिफिकेशन शामिल हैं।


Advertisement
Tecno Pova 7 5G Series Features, Specifications (Expected)


Tecno ने मेमोरी फ्यूजन के लिए मेमफ्यूजन टेक्नोलॉजी के बारे में पुष्टि की है। इसके साथ यूजर्स अतिरिक्त स्टोरेज का उपयोग करके ऑनबोर्ड रैम को बढ़ा सकते हैं। Tecno Pova 7 5G सीरीज में Ella, Tecno का इन-हाउस वॉयस एसिस्टेंट होगा जो हिंदी, मराठी, गुजराती और तमिल जैसी कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट करता है।

91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, Tecno Pova 7 5G और Pova 7 Pro 5G में 6.78 इंच की डिस्प्ले होगी। प्रो मॉडल में AMOLED स्क्रीन के साथ 1.5K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस होगी। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी होगी जो कि 45W वायर्ड और 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
Advertisement

Tecno Pova 7 5G
  • Tecno Pova 7 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्टीमेट प्रोसेसर मिल सकता है।
  • Pova 7 5G रियल-टाइम कॉल ट्रांसलेशन, कॉल समरी और वॉयस प्रिंट रिकग्निशन समेत AI सपोर्टेड फीचर्स का सपोर्ट करता है।
  • Pova 7 5G में इंटेलिजेंट सिग्नल हब सिस्टम के साथ आने की भी उम्मीद है। यह सिस्टम यह साफ करता है कि जीरो नेटवर्क जोन में भी सेलुलर कनेक्शन रहे।
  • Pova 7 Pro 5G में सोनी IMX682 सेंसर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा।

Advertisement
Tecno Pova 7 Ultra 5G
  • Tecno Pova 7 Ultra 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर होगा।
  • Pova 7 Ultra 5G में 70W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
  • Pova 7 Ultra 5G में 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट है। 
  • 7 Ultra 5G  फोन 120fps BGMI गेमप्ले का सपोर्ट करने का दावा करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  6. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  8. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  9. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  10. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.