5000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ बजट स्मार्टफोन Tecno Pop 6 Pro लॉन्च, जानें और क्या है खास

Tecno Pop 6 Pro में 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 सितंबर 2022 09:37 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pop 6 Pro में 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Pop 6 Pro में 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है।
  • Tecno Pop 6 Pro में 5000mAh की बैटरी 10W फास्ट चार्ज को सपोर्ट करती है।

Tecno Pop 6 Pro में 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Tecno

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Tecno ने बांगलादेश में Tecno Pop 6 Pro को पेश कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने जून में एंट्री लेवल फोन Tecno Pop 6 को पेश किया था। कंपनी द्वारा पेश किए गए इस फोन में बड़े आकार की एचडी प्लस डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और एक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यहां आप इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और कीमत से लेकर सबकुछ जान सकते हैं।
 

Tecno Pop 6 Pro के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


Advertisement
Tecno Pop 6 Pro में 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसके साथ टियरड्रॉप नॉच है, जो कि HD+ रेजोल्यूश 720 x 1612 पिक्सल को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 Go एडिशन पर बेस्ड HiOS 8.6 पर काम करता है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर पावर बटन पर दिया गया है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में टॉप बैजल पर एलईडी फ्लैश दी गई है जो कि सेल्फी को बेहतर बनाती है। वहीं इसके बैक में 8 मेगापिक्सल का मैन कैमरा दिया गया है, इसके साथ में डेप्थ सेंसर और एलईडी फ्लैश भी है।

प्रोसेसर के लिए इसमें क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें फेस अनलॉक, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5mm ऑडियो जैक है।
Advertisement

टेक्नो बांग्लादेश ने अभी तक Pop 6 Pro की कीमत कंफर्म नहीं की गई है। हालांकि इसकी कीमत करीब 110 डॉलर बताई जा रही है। कलर ऑप्शन के तौर पर पावर ब्लैक और पीसफुल ब्लू कलर में उपलब्ध होगा। कंपनी ने भारत में अपने आगमन को ऑफिशियल टीज कर दिया है। इसलिए इसके जल्द ही देश में लॉन्च होने की उम्मीद है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tecno Pop 6 Pro, Tecno Pop 6 Pro Price, Tecno Pop 6

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.