Tecno Camon Iclick2 भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत

Tecno Camon Iclick2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। टेक्नो कैमन एआई सीरीज का यह चौथा स्मार्टफोन है, पिछले महीने कंपनी ने Tecno Camon iAir2+, Camon i2 और Camon i2X को भारत में लॉन्च किया था।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2018 13:19 IST
ख़ास बातें
  • 19:9 डिस्प्ले के साथ आता है Tecno Camon Iclick2
  • हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है टेक्नो कैमन आईक्लिक2
  • पावर बैकअप के लिए Tecno Camon Iclick2 में है 3,750एमएएच की बैटरी

6 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस Tecno Camon Iclick2 भारत में लॉन्च

Tecno Camon Iclick2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। टेक्नो कैमन एआई सीरीज का यह चौथा स्मार्टफोन है, पिछले महीने कंपनी ने Tecno Camon iAir2+, Camon i2 और Camon i2X को भारत में लॉन्च किया था। टेक्नो कैमन आईक्लिक2 के प्रमुख फीचर की बात करें तो इसमें 19:9 डिस्प्ले के साथ नॉच डिजाइन, वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप, 3,750एमएएच की बैटरी और डुअल-वोल्ट सपोर्ट है। आइए जानते हैं Tecno Camon Iclick2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।
 

Tecno Camon Iclick2 की भारत में कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर्स

टेक्नो कैमन आईक्लिक2 की भारत में कीमत 13,499 रुपये है। इस दाम में आपको 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। स्मार्टफोन एक्वा ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और हवाई ब्लू तीन रंगों में 35,000 से ज्यागा ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर मिलेगा। Tecno Camon Iclick2 के साथ एक साल की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट, 100 दिनों में फ्री रिप्लेसमेंट और एक महीने की एक्सटेंडेड वारंटी के साथ आएगा। Jio की तरफ से 2,250 रुपये का कैशबैक और 50 जीबी 4 जी डेटा दिया जा रहा है।
Advertisement
 

Tecno Camon Iclick2 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाले टेक्नो कैमन आईक्लिक2 में 6.2 इंच की एचडी+ सुपर फुलव्यू डिस्प्ले मिलेगी, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88 प्रतिशत है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Tecno Camon Iclick2 में ऑक्टा-कोर मीडियाटैक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दी गई है। टेक्नो कैमन आईक्लिक2 में दो रियर कैमरे हैं, प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा सेंसर अर्पचर एफ/2.0 के साथ आता है।

यह स्मार्टफोन 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। पावर बैकअप के लिए 3,750 एमएएच की बैटरी है। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम और HiOS 4.1 सिक्न  पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4 जी वोल्ट, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक दिया गया है। Tecno के इस हैंडसेट की मोटाई 7.8 मिलीमीटर है और वजन 145 ग्राम।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  3. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  9. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  10. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.