Tecno Camon 50 Ultra 5G vs Redmi Turbo 5 vs Oppo F33 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट?

Tecno ने भारतीय बाजार में Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Redmi Turbo 5 और Oppo F33 Pro 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 जुलाई 2026 08:34 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Camon 50 Ultra 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्टीमेट चिपसेट है।
  • Redmi Turbo 5 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर है।
  • Oppo F33 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 Max प्रोसेसर आता है।

Tecno Camon 50 Ultra 5G vs Redmi Turbo 5 vs Oppo F33 Pro 5G

Photo Credit: Tecno/Xiaomi/Oppo

Tecno ने भारतीय बाजार में Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Redmi Turbo 5 और Oppo F33 Pro 5G से हो रही है। Tecno Camon 50 Ultra 5G में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्टीमेट चिपसेट दिया गया है। वहीं Redmi Turbo 5 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर है। जबकि Oppo F33 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 मैक्स प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Tecno Camon 50 Ultra 5G, Redmi Turbo 5 और Oppo F33 Pro 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Tecno Camon 50 Ultra 5G vs Redmi Turbo 5 vs Oppo F33 Pro 5G

कीमत और स्टोरेज

Tecno Camon 50 Ultra 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹39,999 है। वहीं Redmi Turbo 5 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹37,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹40,999 है। जबकि Oppo F33 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹39,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹43,999 है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Tecno Camon 50 Ultra 5G में 6.78 इंच की 1.5K ProXDR कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1208x2644 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और 2,800Hz टच सैंपलिंग रेट है। वहीं Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच की 1.5K फ्लूइड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2712×1220 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट और 3500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। जबकि Oppo F33 Pro 5G में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Tecno Camon 50 Ultra 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 के साथ आता है। वहीं Redmi Turbo 5 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। जबकि Oppo F33 Pro 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है।

प्रोसेसर

Tecno Camon 50 Ultra 5G में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्टीमेट चिपसेट दिया गया है। वहीं Redmi Turbo 5 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Oppo F33 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 Max प्रोसेसर आता है। 

कैमरा सेटअप

Tecno Camon 50 Ultra 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 3x ऑप्टिकल जूम कैपेसिटी वाला 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। वहीं Redmi Turbo 5 के रियर में OIS और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। जबकि Oppo F33 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा मिलता है। 

फ्रंट कैमरा

Tecno Camon 50 Ultra 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Redmi Turbo 5 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Oppo F33 Pro 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी बैकअप

Tecno Camon 50 Ultra 5G में 6,500mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Redmi Turbo 5 में 7540mAh की बैटरी है जो 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Oppo F33 Pro 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Tecno Camon 50 Ultra 5G में वाई-फाई, ब्लूटूथ, एफएम, जीपीएस, एनएफसी, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। Redmi Turbo 5 में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C 2.0 पोर्ट और एनएफसी दिया गया है। जबकि Oppo F33 Pro 5G में 5जी, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
  2. Redmi Note 17 कब होगा भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा
  3. ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
  4. GATE 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च, परीक्षा से लेकर सिलेबस में बदलाव तक मिलेगी सभी जानकारी
  5. Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 और Galaxy Watch 9 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने
  6. Realme C100x vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
  8. Moto Pad 70 Groove जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  9. Oppo A7 Pro Max में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  10. Samsung के Galaxy Z Fold 8 की 28 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.