Tecno Camon 20 स्मार्टफोन्स 64 मेगापिक्सल कैमरा, 16GB RAM के साथ 27 मई को होंगे भारत में लॉन्च

Tecno Camon 20, Camon 20 Pro और Camon 20 Pro 5G में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 6.67 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 मई 2023 12:29 IST
ख़ास बातें
  • Tecno भारतीय बाजार में Tecno Camon 20 सीरीज को लॉन्च करने वाली है।
  • Tecno Camon 20 सीरीज में 6.67 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Camon 20 सीरीज में 64 मेगापिक्सल का RGBW प्राइमरी कैमरा है।

Tecno Camon 20 में 6.67 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Tecno

Tecno भारतीय बाजार में Tecno Camon 20 सीरीज को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने मई की शुरुआत में Tecno Camon 20 Pro और Camon 20 Pro 5G को नाइजीरिया में लॉन्च किया था। आगामी लाइनअप फोटोग्राफी पर फोकस्ड सेंसर शिफ्ट टेक्नोलॉजी, RGBW Pro और प्रोट्रेट मास्टर से लैस है। Tecno Camon 20 में MediaTek Helio G85 SoC दिया गया है, वहीं Camon 20 Pro 5G में MediaTek Dimensity 8050 SoC और Camon 20 Pro में MediaTek Helio G99 SoC दिया गया है। यहां हम आपको Tecno Camon 20 सीरीज  के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Tecno ने सोमवार को ट्विटर पर भारत में Tecno Camon 20 सीरीज की आधिकारिक लॉन्च तारीख की घोषणा की है। फोटोग्राफी पर बेस्ड ये स्मार्टफोन देश में 27 मई को लॉन्च किए जाएंगे। इन स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग रिटेल पार्टनर्स के जरिए शुरू हो चुकी है। हालांकि, अभी तक Tecno Camon 20 सीरीज के स्मार्टफोन्स की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है।

इसके अलावा कंपनी की भारत की वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट नजर आई है, जिससे स्पेसिफिकेशंस का कुछ हद तक पता चला है। Tecno Camon 20, Camon 20 Pro और Camon 20 Pro 5G में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 6.67 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का RGBW प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 16GB तक RAM और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। Tecno स्मार्टफोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।


Tecno Camon 20 के स्पेसिफिकेशंस


Tecno Camon 20 को नाइजीरिया में ग्लेशियर ग्लो, प्रीडॉन ब्लैक और सेरेनिटी ब्लू कलर में लॉन्च किया गया था। फोन एंड्रॉयड 13 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में  6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। यह फोन ऑक्टा कोर MediaTek Helio G85 SoC से लैस है। इस फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है, रैम को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Tecno Camon 20 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Tecno Camon 20 में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और AI सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Tecno Camon 20 Pro 5G में MediaTek Dimensity 8050 SoC और Tecno Camon 20 Pro में Helio G99 SoC दिया गया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  2. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  3. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  4. Instagram अकाउंट से स्पैम या बॉट फॉलोअर्स कैसे करें डिलीट, जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  2. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  3. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  4. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  5. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  6. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  7. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  8. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  9. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.