48MP कैमरा और MediaTek Helio G85 से लैस Tecno Camon 19 Neo लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Tecno Camon 19 Neo के 6GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट को वर्तमान में ई-कॉमर्स वेबसाइट Pickaboo पर BDT 18,490 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 15,500 रुपये में लिस्टेड किया है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 14 जून 2022 15:59 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Camon 19 Neo में 6.8 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Camon 19 Neo में 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Tecno Camon 19 Neo में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Tecno Camon 19 Neo में 6.8 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Pickaboo

Tecno ने Tecno Camon 19 Neo को कंपनी के Camon 19 सीरीज के पहले मॉडल के तौर पर बांग्लादेश में पेश किया है। नया Tecno स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 SoC पर काम करता है, जिसे 6GBRAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Tecno Camon 19 Neo में सेल्फी कैमरा पंच स्टाइल डिस्प्ले से लैस है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं 18W फ्लैश चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी से लैस है। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Tecno Camon 19 Neo की कीमत और उपलब्धता


बांग्लादेश में Tecno की ऑफिशियल वेबसाइट पर नए Tecno Camon 19 Neo की कीमत और उपलब्धता के बारे में उल्लेख नहीं किया है। इस स्मार्टफोन के 6GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट को वर्तमान में ई-कॉमर्स वेबसाइट Pickaboo पर BDT 18,490 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 15,500 रुपये में लिस्टेड किया है। यह सिंगल ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। हालांकि भारत और अन्य ग्लोबल मार्केट में Tecno Camon 19 Neo के लॉन्च के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
 

Tecno Camon 19 Neo के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Tecno Camon 19 Neo में 6.8 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2460 पिक्सल है। डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए होल पंच कटआउट दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो नया Tecno स्मार्टफोन ऑक्टा कोर MediaTek Helio G85 SoC से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह ड्यूल सिम स्मार्टफोन Android 12 पर काम करता है।
Advertisement

कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और ओटीजी दिया गया है। सेंसर की बात करें तो इसमें जी सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर और डिस्टेंस सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

2460x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  5. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.