Tecno Camon 19, Camon 19 Neo और Spark 9 का टीजर हुआ जारी, जानें अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Tecno Camon 19 में 6.8 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2460 पिक्सल है। इसमें ऑक्टा कोर MediaTek Helio G85 SoC दिया गया है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जुलाई 2022 09:43 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Camon 19 में 6.8 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Camon 19 Neo में 6.8 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Spark 9 में 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Tecno Camon 19 में 6.8 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Tecno

Tecno Camon 19 और Camon 19 Neo जल्द ही भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। चीन के Transsion Holdings के स्वामित्व वाली कंपनी ने बुधवार को ऐलान किया कि ये दोनों स्मार्टफोन एंट्री करेंगे। दोनों फोन को बीते माह पेश किया गया था। Tecno Camon 19 और Camon 19 Neo के साथ Tecno Spark 9 को भारत में लॉन्च जा सकता है। Spark 9 के स्पार्क सीरीज में एक नया बजट मॉडल आने की संभावना है, जिसमें बीते साल Spark 8 और Spark 8 Pro को जोड़ा था।

अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध एक डेडिकेटेड वेबपेज के जरिए Tecno देश में Tecno Camon 19 सीरीज के लॉन्च टीज किया है। Amazon ने भारतीय बाजार में Tecno Camon 19 Neo लॉन्च का खुलासा करने के लिए एक लैंडिंग पेज भी बनाया है। Tecno Camon 19 Neo को बीते माह महीने बांग्लादेश में लॉन्च किया गया था, जिसमें 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए BDT 18,490 यानी कि लगभग 15,700 रुपये थी। हालांकि भारत में इसकी कीमत के बारे में सटीक जानकारी अभी पता नहीं चली है। रेगुलर Tecno Camon 19 की कीमत का ऐलान होना बाकी है, हालांकि स्मार्टफोन को बीते माह Camon 19 Pro 5G और Camon 19 Pro के साथ शोकेस किया गया था।

Tecno Camon 19 मॉडल के अलावा कंपनी Tecno Spark 9 को भारत में लॉन्च कर रही है। लॉन्च को ट्विटर पर टीज किया गया है। Amazon के पास स्मार्टफोन के लिए एक अलग से लिस्टिंग भी है। अमेजन वेबसाइट बताती है कि Tecno Spark 9 फोन 10,000 रुपये के तहत उपलब्ध होगा। हालांकि, सटीक कीमत का ऐलान होना बाकि है।
 

Tecno Camon 19 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Tecno Camon 19 में 6.8 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2460 पिक्सल है। इसमें ऑक्टा कोर MediaTek Helio G85 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB और 6GB RAM दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड HiOS 8.6 पर काम करता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Tecno Camon 19 Neo के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Tecno Camon 19 Neo में 6.8 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह फोन MediaTek Helio G85 SoC से लैस है और 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा की बात करें तो Camon 19 Neo में 32 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा दिया गया है।
 

Tecno Spark 9 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस में Tecno Spark 9 में 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह स्मार्टफोन Android 12 पर काम करता है। इसमें ऑक्टा कोर MediaTek Helio G37 SoC और 6GB RAM दी गई है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

2460x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tecno Camon 19, Camon 19 Neo, Tecno Spark 9

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
  2. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
  3. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
  4. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kia ने पेश की Syros EV, जानें रेंज, फीचर्स
  2. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
  3. 2K रिकॉर्डिंग करने वाला Xiaomi Smart Camera C401 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
  6. iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स
  7. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
  8. बना डाला कागज और गोंद से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज, सफल उड़ान से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  9. Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!
  10. OxygenOS को अलविदा! OnePlus यूजर्स को मिलेगा Oppo का ColorOS 17
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.