48MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले, 5,000mAh बैटरी के साथ Tecno Camon 18 और Tecno Camon 18P फोन लॉन्च

Tecno Camon 18 Premier स्मार्टफोन के बाद अब कंपनी ने Tecno Camon 18 और Tecno Camon 18P स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। यह दो नए फोन भी नाइजीरिया में लॉन्च किए गए हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो दोनों ही फोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले से लैस हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2021 11:40 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Camon 18 में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है
  • Tecno Camon 18P फोन में 33 वॉट रैपिड चार्जिंग मिलती है
  • दोनों फोन में मौजूद है 5,000mAh बैटरी

डस्क ग्रे, सिरेमिक व्हाइट और आइरिश पर्पल में मिलेंगे फोन

Tecno Camon 18 Premier स्मार्टफोन के बाद अब कंपनी ने Tecno Camon 18 और Tecno Camon 18P स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। यह दो नए फोन भी नाइजीरिया में लॉन्च किए गए हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो दोनों ही फोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले से लैस हैं। साथ ही इनमें 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है और फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। हालांकि, यह दोनों फोन अलग-अलग प्रोसेसर से लैस हैं। वहीं, दोनों ही फोन में फास्ट चार्जिंग क्षमता भी अलग है।

Tecno Camon 18 और Tecno Camon 18P स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। हालांकि, इन फोन में कलर के मामले में आपको तीन विकल्प मिलेंगे, वो हैं डस्क ग्रे, सिरेमिक व्हाइट और आइरिश पर्पल।
Advertisement
 

Tecno Camon 18, Tecno Camon 18P specifications

टेक्नो कैमन 18 और टेक्नो कैमन 18पी दोनों ही फोन Android 11 आधारित HiOS पर काम करते हैं। दोनों ही फोन में 6.8 इंच का फुल एचडी+ (1080 x 2460 पिक्सल) Dot-in डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ वनीला कैमरा 18 फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट मौजूद है वहीं कैमर 18पी फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके अलावा, टेक्नो कैमन 18 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं, दूसरी ओर कैमरा 18पी फोन मीडियाटेक हीलियो जी96 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ आपको 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज मिलता है।  

फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। वहीं, दोनों ही फोन में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है, लेकिन कैमन 18 फोन 2 मेगापिक्सल के डेप्थ लेंस से लैस है। जबकि कैमन 18पी फोन में 13 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Advertisement

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है। कैमन 18 फोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जबकि कैमन 18पी फोन 33 वॉट रैपिड चार्जिंग के साथ आता है। दोनों फोन का डायमेंशन 168.86x76.67x8.77mm है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  11. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.