TCL 40 NxtPaper 5G, TCL 40 NxtPaper 4G लॉन्च हुआ 50 मेगापिक्सल, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ

TCL 40 NxtPaper 4G में 6.78 इंच की LCD FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 अगस्त 2023 11:53 IST
ख़ास बातें
  • TCL 40 NxtPaper 4G में 6.78 इंच की LCD FHD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • TCL 40 NxtPaper 5G में 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • TCL NxtPaper 5G में Dimensity 6020 प्रोसेसर दिया गया है।

TCL 40 NxtPaper 5G में 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: TCL

TCL ने कागज जैसे दिखने वाले डिस्प्ले के साथ TCL 40 NxtPaper 4G और 5G लॉन्च किया है। TCL 40 NxtPaper एक ई-रीडर मोड के साथ आता है जो कि स्क्रीन को ग्रेस्कैल में बदल देता है। अगर आपको एक स्पेशल केस मिलता है जिसमें टी-पेन स्टाइलस शामिल है तो आप इसे नोटपैड की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम आपको TCL 40 NxtPaper 4G और TCL 40 NxtPaper 5G के फीचर्स और कीमत के बारे में बता रहे हैं।


TCL 40 NxtPaper की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो TCL 40 NxtPaper के 4G मॉडल की कीमत यूरोप में €199 (लगभग 17,767 रुपये) है जो कि सितंबर में उपलब्ध होगा। वहीं 5G मॉडल की कीमत €249 (लगभग 22,229 रुपये) है जो कि अक्टूबर में उपलब्ध होगा। हालांकि, TCL ने अन्य देशों में रिलीज की कोई जानकारी साझा नहीं की है।


TCL 40 NxtPaper 4G के स्पेसिफिकेशंस


TCL 40 NxtPaper 4G में 6.78 इंच की LCD FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 है। कैमरा सेटअप की बात करें तो TCL 40 NxtPaper 4G मॉडल में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन का 4G मॉडल Helio G88 प्रोसेसर के साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज से लैस होगा।  TCL 40 NxtPaper 4G में स्टीरियो स्पीकर दिया गया है जोकि DTS 3D बूम साउंड टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करता है। 4G फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,010mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।


Advertisement
TCL 40 NxtPaper 5G के स्पेसिफिकेशंस


TCL 40 NxtPaper 5G में 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा सेटअप के मामले में TCL 40 NxtPaper 5G में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। TCL 40 NxtPaper 5G में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। NxtPaper 5G में Dimensity 6020 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 256GB स्टोरेज और 6GB रैम होगी।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.