Tata Group की iPhone की सबसे बड़ी फैक्टरी लगाने की योजना, 50,000 वर्कर्स की होगी हायरिंग

दुनिया भर में बड़ी संख्या में बिकने वाले iPhone को बनाने वाली Apple का टारगेट चीन में मैन्युफैक्चरिंग को घटाने का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2023 21:09 IST
ख़ास बातें
  • टाटा ग्रुप की योजना तमिलनाडु के होसुर में यह फैक्टरी बनाने की है
  • इसके पास पहले ही Wistron से एक्वायर की गई iPhone की फैक्टरी मौजूद है
  • पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन की बिक्री बढ़ी है

iPhone को बनाने वाली Apple का टारगेट चीन में मैन्युफैक्चरिंग को घटाने का है

ऑटोबाइल से लेकर सॉफ्टवेयर तक का बिजनेस करने वाले Tata Group ने भारत में iPhone को असेंबल करने की सबसे बड़ी फैक्टरी लगाने की योजना बनाई है। दुनिया भर में बड़ी संख्या में बिकने वाले iPhone को बनाने वाली Apple का टारगेट चीन में मैन्युफैक्चरिंग को घटाने का है। पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

Bloomberg की एक रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि टाटा ग्रुप की योजना तमिलनाडु के होसुर में यह फैक्टरी बनाने की है। इसमें लगभग 50,000 वर्कर्स को रोजगार मिल सकता है। इस फैक्टरी में लगभग 20 असेंबल लाइंस होंगी। इसे 12 से 18 महीनों में शुरू किया जा सकता है। टाटा ग्रुप के पास पहले ही Wistron से एक्वायर की गई iPhone की फैक्टरी मौजूद है। एपल ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को घटाने की योजना बनाई है। इसके लिए कंपनी ने भारत, थाईलैंड, मलेशिया और कुछ अन्य देशों में असेंबली और कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स के साथ बातचीत शुरू की है। 
Advertisement

एपल के साथ बिजनेस बढ़ाने के लिए टाटा ग्रुप ने कुछ अन्य कदम भी उठाए हैं। टाटा ग्रुप ने होसुर की अपनी मौजूदा फैक्टरी में हायरिंग को बढ़ाया है। इस फैक्टरी में आईफोन की मेटल केसिंग्स बनाई जाती हैं। टाटा ग्रुप ने एपल के प्रोडक्ट्स की बिक्री के लिए लगभग 100 रिटेल स्टोर्स खोलने की भी जानकारी दी है। हाल ही में एपल ने देश में अपने दो स्टोर्स शुरू किए थे। कंपनी की योजना इनकी संख्या बढ़ाने की है। एपल की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn ने भारत में 1.5 अरब डॉलर (लगभग 12,500 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। ताइवान की फॉक्सकॉन ने देश में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी की है। इसने कुछ महीने पहले तमिलनाडु की अपनी फैक्टरी में वर्कर्स को ट्रेनिंग देने के लिए चाइनीज इंजीनियर्स को भी भेजा था। इस फैक्टरी में लगभग 40,000 वर्कर्स हैं। 

हाल ही में देश में फॉक्सकॉन के प्रतिनिधि ने बताया था कि कंपनी का लक्ष्य अगले वर्ष तक अपने इनवेस्टमेंट और वर्कफोर्स को दोगुना करने का है। यह चीन के बाहर अपने प्रोडक्शन को डायवर्सिफाइ करना चाहती है। पिछले वर्ष चीन में कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन से फॉक्सकॉन के प्रोडक्शन पर असर पड़ा था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.