3,799 रुपये में लॉन्च हुआ 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2017 18:39 IST
ख़ास बातें
  • स्वाइप कनेक्ट स्टार ऑनलाइन ही मिलेगा
  • स्वाइप कनेक्ट स्टार की कीमत 3,799 रुपये है
  • यह डिवाइस सिल्वर, गोल्ड और ग्रे कलर वेरिएंट में मिलेगा
पिछले महीने स्वाइप कनेक्ट ग्रैंड और स्वाइप एलीट पावर लॉन्च करने के बाद स्वाइप टेलीकॉम ने गुरुवार को अपनना नया कनेक्ट स्टार स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। स्वाइप कनेक्ट स्टार की कीमत 3,799 रुपये है। 4जी वीओएलटीई वाला यह बजट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन एक्सक्लूसिव तौर पर शॉपक्लूज़ पर मिलेगा। कनेक्ट स्टार सिल्वर, गोल्ड और ग्रे कलर वेरिएंट में आएगा।

स्वाइप कनेक्ट स्टार में 4 इंच एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। इस डिवाइस में 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो स्वाइप कनेक्ट स्टार में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 1800 एमएएच की बैटरी है जिससे 10 घंटे तक का टॉकटाइम और 180 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है। स्वाइप कनेक्ट स्टार का वज़न 130 ग्राम है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो यह फोन 3जी, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्ल्टूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक के साथ आता है। कनेक्ट स्टार में एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6735व्यू

फ्रंट कैमरा

1.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

1800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Swipe, Swipe Konnect Star, ShopClues, Mobiles, India, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.