स्वाइप एलीट स्टार 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, कीमत 4,000 रुपये से कम

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2017 15:59 IST
स्वाइप टेक्नोलॉजीज़ ने पिछले साल दिसंबर में अपना 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन स्वाइप एलीट स्टार लॉन्च किया था। कंपनी ने बुधवार को इस स्मार्टफोन का ज़्यादा स्टोरेज वाला वेरिएंट पेश किया। नए वेरिएंट में 8 जीबी की जगह 16 जीबी स्टोरेज दी गई है। और इसे कंपनी ने 3,999 रुपये में फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया है। यह स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलता है।

स्वाइप एलीट स्टार एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित इंडस ओएस पर चलता है। स्वाइप एलीट स्टार में इंडस स्वाइप, इंडस रीडर, इंडस मैसेजिंग और एक हाइब्रिड कीबोर्ड है।

डुअल सिम स्मार्टफोन में एक 4 इंच डब्ल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। स्वाइप एलीट स्टार में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो, स्वाइप एलीट स्टार में एक 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन में 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 2000 एमएएच की बैटरी है जो रैपिड-चार्ज फंक्शनालिटी के साथ आती है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो, स्वाइप एलीट  स्टार में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और ब्लूटूथ जैसे फ़ीचर हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 125.5x64.6x10.6 मिलीमीटर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.