सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 के तीन मॉडल होंगे लॉन्च, वीडियो के जरिए हुआ खुलासा

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 1 सितंबर 2015 12:52 IST
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सोनी 2 सिंतबर को अपने लॉन्च इवेंट में तीन नए स्मार्टफोन एक्सपीरिया ज़ेड5, एक्सपीरिया ज़ेड5 कॉम्पेक्ट और एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम लॉन्च करेगी। कंपनी इसके अलावा अपने कई प्रोडक्ट को भी आईएफए 2015 में पेश करेगी। इस कयासों को इस बार आधिकारिक पुष्टि मिली है। हाल ही में पब्लिश किए गए एक वीडियो में एक्सपीरिया ज़ेड5 के तीन मॉडल के बारे में सोनी मोबाइल फ्रांस के मार्केटिंग डायरेक्टर ने बताते हुए देखा जा सकता है।  

फ्रांस की वेबसाइट क्लूबिक ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें सोनी के अधिकारी नए हैंडसेट के बारे में बताते दिख रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो को बाद में हटा लिया गया। वीडियो से जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक एक्सपीरिया ज़ेड5, एक्सपीरिया ज़ेड5 कॉम्पेक्ट और एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम को इस हफ्ते लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

कंपनी के अधिकारी के मुताबिक, एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम 4के यूएचडी डिस्प्ले वाला पहला स्मार्टफोन होगा। यह 5.5 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा। कई पुरानी रिपोर्ट में ऐसा ही दावा किया गया था। यह जानकारी भी सामने आई है कि सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 में 5.2 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले होगा।

सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 के तीनों ही मॉडल में 23 मेगापिक्सल के रियर कैमरा होंगे। पिेछले हफ्ते लीक हुए रेंडर इमेज से तो यही पता चला है। जीएसएम एरिना की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि तीनों ही डिवाइस फास्ट ऑटोफोकस फ़ीचर के साथ आएंगे। इनकी फोकस करने की स्पीड 0.03 सेकेंड होगी। सोनी के अधिकारी ने यह भी दावा किया है कि स्मार्टफोन कम रोशनी में बेहतर परफॉर्मेंस देंगे।
Advertisement

ऐसा पहली बार होगा जब सोनी का कोई स्मार्टफोन फिंगर प्रिंट सेंसर के साथ आएगा। सेंसर हैंडसेट के साइड पैनल पर मौजूद होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.