Sony Xperia Z5+ की प्रमोशनल इमेज लीक, 4K डिस्प्ले का दावा

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 14 अगस्त 2015 19:03 IST
खबर है कि सोनी (Sony) एक और फ्लैगशिप डिवाइस पर काम कर रही है। साल 2015 में यह कंपनी का दूसरा फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा, जिसे एक्सपीरिया ज़ेड5 (Xperia Z5) के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ हैंडसेट का कॉम्पेक्ट वर्ज़न एक्सपीरिया ज़ेड5 कॉम्पेक्ट (Xperia Z5 Compact) भी डेवलप हो रहा है। इस बीच एक और रिपोर्ट आई है जिसमें यह जानकारी दी गई है कि जपान की यह कंपनी Xperia Z5 के अलग वेरिएंट Xperia Z5+ पर काम कर रही है।

एक प्रोमो इमेज के जरिए Sony के एक हाई-एंड Xperia स्मार्टफोन की जानकारी भी लीक हुई है। इसे Xperia Z5+ का माना जा रहा है। इसके अलावा यूज़र-एजेंट प्रोफाइल कंपनी लिस्टिंग के कारण Xperia Z5+ के डिटेल का भी खुलासा हुआ है।
लीक हुई प्रोमो इमेज में एक और हैंडसेट दिख रहा है जिसका कोडनेम S70+ है, इसे Xperia Z5+ का माना जा रहा है। प्रोमो इमेज थोड़ी धुंधली है। इसमें दिख रहे हैंडसेट का डिजाइन बहुत हद तक Xperia Z3+ या Xperia Z4 जैसा ही है। Sony का OmniBalance डिज़ाइन लीक हुई प्रोमो इमेज में साफ नज़र आ रहा है। हैंडसेट के ब्लैक, क्रोम और गोल्ड कलर वेरिएंट को देखा जा सकता है। यह प्रोमो इमेज चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वेबो (Weib) पर लीक हुई है।

Advertisement
वहीं, एक दूसरी रिपोर्ट में Sony E6833, E6853, E6883 के यूज़र-एजेंट प्रोफाइल सार्वजनिक किए गए हैं। इन डिवाइस को Xperia Z5+ का अलग-अलग वेरिएंट बताया जा रहा है। डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 810 (MSM8944) प्रोसेसर होने का दावा किया जा रहा है। लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन में 3840x2160 pixel रिजॉल्यूशन वाला स्क्रीन होगा जो स्मार्टफोन में 4K रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले की ओर इशारा करता है।

आपको बता दें कि Sony ने हाल ही में पुष्टि की थी कि कंपनी अगले महीने होने वाले IFA इवेंट में हिस्सा लेगी। इस दौरान कंपनी कई नए फ़ीचर का भी ऐलान करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.