सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम अब पिंक कलर में भी

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2016 10:17 IST
सोनी ने एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम स्मार्टफोन का पिंक कलर वेरिएंट आधिकारिक तौर पेश कर दिया है। ठीक तीन महीने पहले ही सोनी ने एक्सपीरिया ज़ेड5 स्मार्टफोन  का पिंक वेरिएंट लॉन्च किया था।

एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम पिंक का डिजाइन ब्लैक और गोल्ड वेरिएंट की तरह मैट फिनिश में ना होकर रियर पर मिरर इफेक्ट के साथ क्रोम वर्जन का है।

जापानी कंपनी ने एक ट्वीट कर कहा, '' अपनी शर्तों के साथ स्टाइल का जश्न मनाइये...पेश है एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम पिंक। ''

एक ब्लॉग पोस्ट में सोनी ने कहा है कि मई से एक्सपीरिया प्रीमियम पिंक चुनिंदा देशों में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का 4के डिस्प्ले है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 64- बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फास्ट हाइब्रिड ऑटोफोकस के साथ 23 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन को आईपी 65/68 सर्टिफिकेट मिला है जिसका मतलब है कि यह स्मार्टफोन वाटर और डस्ट रेजिस्टेंट होगा। बाकी सभी फीचर एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम स्मार्टफोन की तरह ही होंगे।

हालांकि, अभी तक हैंडसेट की कीमत, लॉन्च तारीख और फोन को किन बाजारों में बेचा जाएगा इस बारे में कंपनी ने कोई पुष्टि नहीं की है। लेकिन खबरों के मिुताबिक हैंजसेट हॉंगकॉंग, ताइवान और चीन समेत कुछ एशियाई बाजारों में सबसे पहले उपलब्ध कराया जा सकता है।

Advertisement

बता दें कि सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम को पिछले साल अक्टूबर में भारत में लॉन्च किया गया था। यह डुअल स्मार्टफोन 4के रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले वाला पहला स्मार्टफोन था। इसके 5.5 इंच स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 2160x3840 पिक्सल है और पिक्सल डेनसिटी 806 पीपीआई। एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम के कैमरे से आप 4के रिज़ॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड भी कर सकते हैं। फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है।

इसमें 64 बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट के साथ 3जीबी का रैम दिया गया है। 23 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के अलावा इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (2 टीबी तक) से बढ़ाया जा सकता है। एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम मे 3430 एमएएच की बैटरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto Pad 70 Groove जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  2. Portronics का 150W Home Theatre लॉन्च, लिमिटेड टाइम के लिए ₹4 हजार का डिस्काउंट
  3. Realme C100x vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 और Galaxy Watch 9 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने
  2. Realme C100x vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
  4. Moto Pad 70 Groove जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  5. Oppo A7 Pro Max में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  6. Samsung के Galaxy Z Fold 8 की 28 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग
  7. ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से होगी कमाई? लेकिन पहले चुकाने पड़ सकते हैं ₹85 लाख
  8. जापान में इंसानों के लिए आया अनोखा रेफ्रिजरेटर, मात्र 5 मिनट में ठंडा करता है शरीर
  9. भारत की खुद की हवा में उड़ने वाली टैक्सी तैयार! IIT Madras ने दिखाया 110 Km रेंज वाला e200X
  10. ऑनलाइन गेमिंग में बच्चे रहेंगे सुरक्षित, बस इन बातों पर जरूर दें ध्यान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.