Sony Xperia XZ1 भारत में लॉन्च, 3डी स्कैनिंग कैमरे वाला है यह स्मार्टफोन

सोनी ने सोमवार को भारतीय बाज़ार के लिए अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 लॉन्च कर दिया। सबसे पहले आईएफए 2017 में लॉन्च हुए, सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 को सितंबर में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट के साथ उपलब्ध कराए जाने का वादा किया गया था।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 25 सितंबर 2017 12:45 IST
ख़ास बातें
  • सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 की कीमत भारत में 44,999 रुपये है
  • यह फोन ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा
  • इस स्मार्टफोन में 3डी स्कैनिंग कैमरा दिया गया है
सोनी ने सोमवार को भारतीय बाज़ार के लिए अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 लॉन्च कर दिया। सबसे पहले आईएफए 2017 में लॉन्च हुए, सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के साथ पेश किया गया है। Sony Experia XZ1 के 3डी स्कैनिंग कैमरा को कंपनी बाज़ार में सबसे अहम फ़ीचर बता रही है।


Advertisement
सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 की भारत में कीमत
सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 को भारत में 44,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। और इसकी बिक्री 25 सितंबर से शुरू होगी। एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 को ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ा में एक्सपीरिया एक्सजज़ेड1 कॉम्पेक्ट और एक्सपीरिया एक्सए1 प्लस के साथ लॉन्च किया गया था। एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 और एक्सपीरिया एक्सए1 प्लस को अब भारतीय बाज़ार में उपलब्ध करा दिया गया है और उम्मीद है कि जल्द देश में एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 कॉम्पेक्ट भी लॉन्च किया जा सकता है।

Sony Xperia XZ1 के स्पेसिफिकेशन और फीचर
Advertisement
एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 में 19 मेगापिक्सल का मोशन आई एक्समॉर आरएस सेंसर कैमरा है। रियर सेंसर में सोनी के अल्फा और साइबर शॉट कैमरे की क्षमता मौज़ूद है। रियर कैमरा 5 एक्सिस स्टेबलाइज़ेशन और 960 फ्रेम प्रति सेकेंड की स्पीड से स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता के साथ आता है। यह फीचर सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम का भी हिस्सा था। आप 4के वीडियो भी रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट पैनल पर सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें सोनी के एक्समॉर आरएस मोबाइल इमेज सेंसर का इस्तेमाल हुआ है।

Sony Xperia XZ1 में मेटल यूनीबॉडी के साथ फ्लैगशिप लूप सर्फेस है। यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट के साथ आता है। यह शुरुआती गैर-पिक्सल स्मार्टफोन है जो इस ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। Sony Xperia XZ1 में 64 बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। ग्राफिक्स के लिए 540 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसमें 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एचडीआर डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है।
Advertisement

Sony Xperia XZ1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी ओटीजी, यूएसबी टाइप-सी और जीपीएस शामिल हैं।
Advertisement

Sony Xperia XZ1 में पावर बटन ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि इस फीचर की उपलब्धता मार्केट पर निर्भर करेगी। बैटरी 2700 एमएएच की है जो क्विक चार्ज 3.0 तकनीक के साथ आती है। स्मार्टफोन को आईपी68 सर्टिफिकेशन मिला है। इसका डाइमेंशन 148x73x7.4 मिलीमीटर है और वज़न 156 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium metal body
  • Great performance
  • Bad
  • Same old design
  • Questionable value proposition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

19-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.