सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम का नया कलर वेरिएंट लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2017 16:30 IST
सोनी ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्सज़ेड प्रीमियम को फरवरी में एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च किया था। इसमें लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है। इस फोन को ल्युमिनयस क्रोम और डीपसी ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया गया था। अब कंपनी ने सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम स्मार्टफोन को नए ब्रॉन्ज़ पिंक कलर वेरिएंट में पेश किया है।

कपंनी ने अपने सोनी एक्सपीरिया ट्विटर हैंडल पर नए कलर वेरिएंट को लॉन्च करने की जानकारी दी है। इसके साथ ही सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम ब्रॉन्ज़ पिंक कलर वेरिएंट की एक तस्वीर भी पोस्ट की गई है।

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम में 5.5 इंच ट्रिल्युमिनस एचडीआर डिस्प्ले है जो 4के (2160 x 3840) रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर (एक्स16 एलटीई मॉडम के साथ गीगाबिट एलटीई स्पीड) और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू है। 4 जीबी रैम है। इसमें 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

एक्सपीरिया ज़ेड प्रीमियम में 19 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो सोनी के नए मोशन आई कैमरा सिस्टम के साथ आता है। इससे 5 गुना तेजी से इमेज स्कैनिंग और डेटा ट्रांसफर किया जा सकता है। इसका मतलब है कि वीडियो को 960 फ्रेम प्रति सेकेंड पर रिकॉर्ड किया जा सकता है। फोन में सुपर स्लो मोशन वीडियो प्लेबैक का भी विकल्प है जो कि बाजार में उपलब्ध दूसरे स्मार्टफोन की तुलना में चार गुना धीमे है। फोन में 1/3.06 इंच एक्समॉर आरएस सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

सोनी एक्सज़ेड प्रीमियम में 3230 एमएएच की बैटरी है। फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन  156x77x7.9 मिलीमीटर और वज़न 195 ग्राम है। कनेक्टिविटी की बात करें तो  इसमें वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस+ग्लोनास, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी (यूएसबी 3.1) पोर्ट जैसे फ़ीचर हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, water resistant
  • 4K HDR display
  • Doesn’t overheat under stress
  • Very good cameras
  • Bad
  • Fiddly SIM card tray
  • Bulky and dated design
  • Chrome version is an acquired taste
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

19-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

2160x3840 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.