क्या आपके अगले स्मार्टफोन के बॉक्स से गायब हो जाएगी चार्जिंग केबल? इस कंपनी ने शुरू किया ट्रेंड

रेडिट पर एक यूजर ने बीते सोमवार एक तस्वीर शेयर शेयर की। इस तस्वीर में कथित तौर पर Sony Xperia 10 VII के इन-बॉक्स कंटेंट दिखाए गए हैं, जिनमें ना ही चार्जिंग ब्रिक है और ना ही चार्जिंग केबल, केवल कुछ डॉक्यूमेंट्स और स्मार्टफोन डिवाइस मौजूद हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2025 20:02 IST
ख़ास बातें
  • Sony Xperia 10 VII के इन-बॉक्स कंटेंट में चार्जिंग केबल नहीं है
  • ऐसा माना जा रहा है कि धीरे-धीरे इस प्रैक्टिस को सभी अपना सकते हैं
  • USB-C केबल्स को हटाने का सबसे बड़ा तर्क पर्यावरण संरक्षण हो सकता है

USB-C केबल्स को हटाने का सबसे बड़ा तर्क पर्यावरण संरक्षण हो सकता है

Photo Credit: Reddit/ @Brick_Fish

स्मार्टफोन कंपनियों ने पहले अपने प्रीमियम स्मार्टफोन बॉक्स में से चार्जिंग ब्रिक्स को हटाया और अब ऐसा प्रतीत होता है कि आने वाले समय में यूजर्स चार्जिंग केबल से भी हाथ धो सकते हैं। हाल ही में Reddit पर एक यूजर ने Sony Xperia 10 VII की बॉक्सिंग को लेकर तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें साफ देखा गया कि फोन के साथ न तो चार्जिंग ब्रिक है और न ही USB-C केबल। यूं तो Sony वर्तमान में स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा इन्फ्लुएंसर नहीं है, लेकिन ऐसा हो सकता है कि समय के साथ ये प्रैक्टिस भी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर्स का ध्यान अपनी ओर खींच ले।

LinusTechTips के सबरेडिट पर एक यूजर (@Brick_Fish) ने बीते सोमवार एक तस्वीर शेयर शेयर की। इस तस्वीर में कथित तौर पर Sony Xperia 10 VII के इन-बॉक्स कंटेंट दिखाए गए हैं, जिनमें ना ही चार्जिंग ब्रिक है और ना ही चार्जिंग केबल, केवल कुछ डॉक्यूमेंट्स और स्मार्टफोन डिवाइस मौजूद हैं। Sony ने बॉक्स पर इस बदलाव को स्पष्ट रूप से दिखाया है, जिससे ये सिर्फ भूल-चूक नहीं लगता।

Advertisement

यूजर ने लिखा, "मैंने अपनी मां के लिए यह उनके Galaxy S5 Mini के बदले खरीदा था और मुझे यह जानकर थोड़ा अजीब लगा कि हमें अलग से केबल लेनी पड़ेगी। इसे अलग से खरीदना पर्यावरण के लिए निश्चित रूप से बेहतर है। क्या यही आम बात है? मुझे लगा था कि नए फोन कम से कम चार्जिंग केबल के साथ आते हैं और उन्होंने तो चार्जिंग केबल और हेडफोन हटा दिए हैं।"

USB-C केबल्स को हटाने का सबसे बड़ा तर्क पर्यावरण संरक्षण हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि अब आने वाले समय में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर्स का यह तर्क दे सकते हैं कि "आज लगभग सभी के पास पहले से ही कई केबल्स होती हैं और नई केबल्स के बिना फोन भेजने से ई-वेस्ट कम होने में मदद मिल सकती है।" लेकिन इसके साथ एक और कारण भी जुड़ा है, जो है कंपनियों के लिए लागत में बचत। 

फोन बिना एक्सेसरीज भेजने से प्रति डिवाइस कुछ पैसे बच जाते हैं और जब लाखों डिवाइस बेचे जाते हैं, तो ये रकम काफी बड़ी हो जाती है। साथ ही, यूजर्स को प्रीमियम या फर्स्ट-पार्टी केबल्स अलग से खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

Advertisement

हालांकि, हर केबल बराबर नहीं होती। सस्ती या अनसर्टिफाइड USB-C केबल्स धीमी चार्जिंग, खराब कनेक्शन, ओवरहीटिंग और पोर्ट को नुकसान पहुंचा सकती हैं। कई यूजर्स ने देखा है कि खराब केबल्स लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर फोन के कनेक्टर खराब कर देती हैं। निश्चित रूप से भले ही केबल हटाने का मकसद ई-वेस्ट कम करना है, लेकिन अगर लोग बार-बार सस्ते केबल्स खरीदकर बदलते हैं, तो यह सही मायने में ई-वेस्ट बढ़ा भी सकता है।

इससे पहले Apple ने अपने AirPods मॉडल में USB-C केबल्स को हटाया था और अब Sony भी ऐसा कर रहा है। अगर ये ट्रेंड जारी रहा, तो अन्य स्मार्टफोन ब्रांड्स भी जल्द ही इसी राह पर चल सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sony, Sony Xperia 10 VII, USB Cables
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.