सोनी ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, कीमत 12,999 रुपये से शुरू

जापान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सोनी को अब तक भारतीय मार्केट में महंगे और मिड रेंज सेमगमेंट के स्मार्टफोन पेश करने के लिए जाना जाता रहा है। लेकिन अब कंपनी ने दो नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनकी कीमत 15,000 रुपये से कम है।

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2017 17:15 IST
ख़ास बातें
  • Sony Xperia R1 Plus की कीमत 14,990 रुपये है
  • Xperia R1 हैंडसेट 12,990 रुपये में मिलेगा
  • दोनों ही हैंडसेट ब्लैक और सिल्वर रंग में 10 नवंबर से उपलब्ध होंगे
जापान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सोनी को अब तक भारतीय मार्केट में महंगे और मिड रेंज सेमगमेंट के स्मार्टफोन पेश करने के लिए जाना जाता रहा है। लेकिन अब कंपनी ने दो नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनकी कीमत 15,000 रुपये से कम है। हम बात कर रहे हैं सोनी एक्सपीरिया आर1 प्लस और सोनी एक्सपीरिया आर1 की। कंपनी का कहना है कि दोनों ही स्मार्टफोन मिड रेंज सेगमेंट के ग्राहकों के लिए हैं। सोनी ने वादा किया है कि दोनों ही हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 अपडेट के लिए तैयार हैं। ये स्मार्टफोन सबसे पहले भारतीय मार्केट में ही लॉन्च किए गए हैं।
 

सोनी एक्सपीरिया आर1 प्लस और एक्सपीरिया आर1 की कीमत

Sony Xperia R1 Plus और Xperia R1 देशभर के सभी सोनी सेंटर और नामी मोबाइल स्टोर में 10 नवंबर से उपलब्ध होंगे। ये हैंडसेट ग्राहकों को अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर भी मिल जाएंगे। Sony Xperia R1 Plus की कीमत 14,990 रुपये है और Xperia R1 हैंडसेट 12,990 रुपये में मिलेगा। दोनों ही हैंडसेट ब्लैक और सिल्वर रंग में उपलब्ध होंगे। वैसे, कंपनी का कहना है कि सोनी एक्सपीरिया आर1 प्लस की एमआरपी 15,990 रुपये है और आर1 की 13,990 रुपये।
Advertisement

कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि इच्छुक ग्राहक इन हैंडसेट के लिए शुक्रवार से ही अमेज़न इंडिया पर रजिस्टर भी कर सकते हैं। सोनी ने वादा किया है कि पहले रजिस्टर करने वाले ग्राहकों को स्पेशल ऑफर मिलेगा।
 

सोनी एक्सपीरिया आर1 प्लस और आर1 के स्पेसिफिकेशन

दोनों ही स्मार्टफोन लगभग एक जैसे स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं, सिर्फ रैम और स्टोरेज का फर्क है। सोनी एक्सपीरिया आर1 प्लस 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, एक्सपीरिया आर1 में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है।
Advertisement
 

Sony Xperia R1 Plus और R1 में 5.2 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले हैं। इनमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। दोनों ही फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलते हैं। लेकिन कंपनी ने इन हैंडसेट को एंड्रॉयड ओरियो के अपडेट का वादा किया है। दोनों ही डुअल सिम डिवाइस में 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे हैं। कैमरे ऑटोफोकस, एक्सीमोर सोनी सेंसर और एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। दोनों ही फोन में 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे भी हैं। इनमें बैटरी 2620 एमएएच की है और ये यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आते हैं। डाइमेंशन 146x73.2x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 154 ग्राम। कनेक्टिविटी फीचर जीपीआरएस/ एज, 3जी, 4जी, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.2 और वाई-फाई शामिल हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2620 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2620 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  3. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  5. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  6. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  10. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.