सिगरेट की तरह स्मार्टफोन पर हेल्थ वार्निंग लिखना होगा अनिवार्य!

आज के समय में स्मार्टफोन की लत भी बहुत बड़ी परेशानी की वजह बन गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2024 14:12 IST
ख़ास बातें
  • टेक्नोलॉजी के इस दौर में स्मार्टफोन बहुत अहम और जरूरी डिवाइस है।
  • स्मार्टफोन की लत भी बहुत बड़ी परेशानी की वजह बन गई है।
  • स्पेन ने प्रस्ताव दिया है, जिसमें फोन पर हेल्थ वार्निंग लिखनी जरूरी होगी।

Photo Credit: Pexels/Kaboompics.com

टेक्नोलॉजी के इस दौर में स्मार्टफोन बहुत अहम और जरूरी डिवाइस है, जिसका इस्तेमाल लोगों के साथ कनेक्ट रहने के लिए, काम करने के लिए और एंटरटेनमेंट समेत अन्य कार्यों में किया जा रहा है। इसी के साथ-साथ स्मार्टफोन की लत भी बहुत बड़ी परेशानी की वजह बन गई है, क्योंकि इससे नींद, मानसिक स्वास्थ्य और निजीं संबंधों पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है, खासतौर पर बच्चों और युवाओं पर इसका सबसे ज्यादा असर हो रहा है। स्पेन की सरकार ने स्मार्टफोन की लत को "पब्लिक हेल्थ एपिडमिक" कहते हुए एक प्रस्ताव दिया है, जिसमें देश में बेचे जाने वाले सभी स्मार्टफोन पर सिगरेट पैक के समान हेल्थ वार्निंग लिखनी जरूरी होगी। इस कदम से अत्याधिक स्क्रीन टाइम के जोखिमों के बारे में जागरूक करना है। यह प्रस्ताव स्पेन की सरकार द्वारा नियुक्त एक्सपर्ट की एक कमेटी द्वारा साझा की गई 250 पेज की रिपोर्ट का हिस्सा है।

रिपोर्ट के अनुसार, पैनल ने डिजिटल सर्विस पर अनिवार्य हेल्थ वार्निंग के लिए कहा है, जिससे यूजर्स को बहुत ज्यादा इस्तेमाल और हानिकारक कॉन्टेक्स्ट जैसे खतरों के बारे में सचेत करता है। प्रस्ताव के अनुसार, ये वार्निंग सिगरेट के पैकेट पर दी गई वार्निंग जैसे ही रहेंगी, हालांकि उतनी गंभीर नहीं होंगी। वार्निंग स्मार्टफोन की लत से होने वाले खतरों के बारे में जानकारी देंगी। रिपोर्ट में ज्यादा इस्तेमाल में कुछ ऐप्स या प्लेटफॉर्म के एक्सेस पर स्क्रीन पर वार्गिंग मैसेज दिखाने के लिए भी कहा गया है।
Advertisement

इसके अलावा रिपोर्ट में 3 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए डिजिटल डिवाइसेज के इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन लगाने और सिर्फ खास मामलों के अलावा 3 से 6 साल की उम्र के बच्चों के लिए उनके इस्तेमाल को बैन करने की भी सिफारिश की गई है। 16 साल तक के बच्चों के लिए रिपोर्ट लिमिटेड फंक्शन वाले डंबफोन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का सुझाव देती है, जबकि 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पूरी तरह से सोशल मीडिया को इस्तेमाल न करने की सलाह देती है।

रिपोर्ट में एजुकेशनल ऐप्स के मामले में उनके नकारात्मक प्रभावों के बारे में भी बताया गया है। स्कूल से ऐसे ऐप्स को हटाने और इसके बजाय कम उम्र के स्टूडेंट्स के लिए एनालॉग टीचिंग मैथड पर जोर देने का आग्रह किया गया है। एक्सपर्ट टेक्नोलॉजी और सामान्य टीचिंग अप्रोच के बीच हेल्थ को ध्यान में रखते हुए शुरुआती शिक्षा में डिजिटल डिवाइसेज के इस्तेमाल को कम करने की सलाह देते हैं। हेल्थ के मामले में रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं पर भी जोर दिया गया है। इसमें इन दिक्कतों की तुरंत पहचान करने और उनके समाधान के लिए रूटीन मेडिकल चेकअप में अधिक डिजिटल इस्तेमाल के लिए स्क्रीनिंग को इंटीग्रेटेड करने का सुझाव दिया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone Addiction, Spain, Public Health Epidemic

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
  2. ₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
  3. URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
  4. Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी
  5. 13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च
  6. 30,000mAh की विशाल बैटरी वाले पावर बैंक, फोन, लैपटॉप सब होगा चार्ज, कीमत ₹1400 से भी कम
  7. Huawei Mate X8 होगा 24 नवंबर को लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ मिल सकती है 6000mAh बैटरी!
  8. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
  9. 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
  10. Asus ExpertBook A7 का सस्ता वेरिएंट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 14 इंच डिस्पले, 8GB रैम, 24 घंटे की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.