महंगे हो गए स्मार्टफोन! Oppo, Vivo, Samsung ने 2000 रुपये तक बढ़ाईं कीमतें, जानें वजह

OnePlus, Motorola और Realme जैसे मार्केट प्लेयर भी बहुत जल्द अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 नवंबर 2025 11:22 IST
ख़ास बातें
  • Vivo ने अपने T4 Lite और T4x मॉडल्स की कीमतें 500 रुपये तक बढ़ाईं
  • OnePlus, Motorola और Realme के स्मार्टफोन होंगे महंगे
  • सैमसंग ने Galaxy A17 की कीमत भी 500 रुपये बढ़ा दी है

Oppo, Vivo, Xiaomi जैसे ब्रांड्स ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं।

अगर आपने त्यौहारी सीजन में नया स्मार्टफोन खरीदने का मौका गंवा दिया है तो अब इसके बाद आपको इसके लिए कहीं ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने डिवाइसेज महंगे कर दिए हैं। मार्केट में मौजूदा स्मार्टफोन्स की कीमतें 2000 रुपये तक बढ़ चुकी हैं और आने वाले नए लॉन्च इससे भी महेंगे होंगे। Oppo, Vivo, Xiaomi और Samsung जैसे दिग्गज अपने स्मार्टफोन महंगे कर चुके हैं। इस लिस्ट में अब कई और नाम शामिल होने वाले हैं। इसके पीछे की वजह क्या है, आइए जानते हैं। 

6 हजार रुपये तक महंगे होंगे नए स्मार्टफोन
स्मार्टफोन प्राइस बहुत जल्द बढ़ने जा रहे हैं। मौजूदा समय में मार्केट में कई मॉडल्स की कीमतें 2 हजार रुपये तक बढ़ चुकी हैं। 2026 में जो स्मार्टफोन लॉन्च होंगे उनकी कीमत 6000 रुपये तक ज्यादा होने की संभावना है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन में लगने वाले कॉम्पोनेंट जैसे मैमोरी, चिप आदि की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं जिसका सीधा असर स्मार्टफोन कीमतों में बढ़ोत्तरी के रूप में दिख रहा है। इसके अलावा भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले और ज्यादा कमजोर होता जा रहा है। यह भी कीमतों में बढ़ोत्तरी का कारण है। 

Advertisement

Oppo, Vivo, Xiaomi जैसे ब्रांड्स ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाकर इस लहर की शुरुआत कर दी है। Samsung भी इसमें शामिल हो चुकी है। OnePlus, Motorola और Realme जैसे मार्केट प्लेयर भी बहुत जल्द अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। 

Oppo, Vivo, Samsung के ये स्मार्टफोन हुए महंगे 
Oppo F31 के 8GB/128GB और 8GB/256GB वेरिएंट की कीमतें 1000 रुपये बढ़ चुकी हैं। इसके अलावा Reno14 और Reno14 Pro जैसे मॉडल्स 2000 रुपये तक महंगे हो चुके हैं। ये कीमतें 2 नवंबर से लागू हो चुकी हैं। इसके अलावा भारत में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बेचने वाली कंपनी Vivo ने अपने T4 Lite और T4x मॉडल्स की कीमतें 500 रुपये तक बढ़ा दी हैं। वहीं सैमसंग ने Galaxy A17 की कीमत भी 500 रुपये बढ़ा दी है। और इसके साथ मिलने वाले चार्जर को भी बंद कर दिया है जिससे कुल मिलाकर पैकेज बॉक्स की कीमत 1500 रुपये तक बढ़ गई है। 

आगे भी जारी रहेगी कीमतों में बढ़ोत्तरी
आने वाले समय में प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज के डिवाइसेज भी महंगे होने वाले हैं। रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया है कि Oppo Find X9 सीरीज, Xiaomi 17 सीरीज, और Vivo X300 सीरीज की कीमतें भी बढ़कर आने वाली हैं। अगस्त 2025 से चिप और मैमोरी कॉम्पोनेंट्स के प्राइस लगातार ऊपर जा रहे हैं। साथ ही मैमोरी सप्लाई में कमी भी लगातार जारी है जिससे स्थिति बिगड़ती जा रही है। कहा गया है कि 2026 के खत्म होने तक चिप, मैमोरी की ये कीमतें ऐसे ही बढ़ती रहेंगी। यानी स्मार्टफोन आगे आने वाले कई महीनों तक महंगे ही रहने वाले हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  3. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  4. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  5. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  3. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  4. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  5. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  6. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  7. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  8. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  9. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  10. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.